बिजनेस

अरबपति हो तो ऐसा, स्टूडेंट में बांट दिए 20 करोड़ रु, हर एक को मिला इतना पैसा

अरबपति रॉबर्ट हेल ने मैसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी, बोस्टन में 2,500 ग्रेजुएट छात्रों के बीच लाखों डॉलर बांट दिए। उन्होंने इन 2500 छात्रों में से एक हर को 1,000-1000 डॉलर (करीब 82-82 हजार रु) नकद दिए। हेल ने छात्रों के डिप्लोमा हासिल करने के मौके पर उनकी खुशी को दोहरा कर दिया।

Image

अरबपति ने बांट दिए 20 करोड़

KEY HIGHLIGHTS
  • अरबपति रॉबर्ट हेल ने स्टूडेंट्स में बांटे पैसे
  • छात्रों के बीच बांट दिए 20 करोड़ से ज्यादा
  • 2,500 ग्रेजुएट छात्रों को दिए 1-1 हजार डॉलर

Billionaire Robert Hale : दुनिया में बहुत से लोगों के पास पैसा काफी है। मगर बड़ा दिल सबके पास नहीं होता। कम ही लोग आपको ऐसे देखने को मिलेंगे, जो अरबपति भी हों और उसे जरूरतमंदों के साथ बांटने में संकोच न करें। पर अमेरिका के अरबपति रॉबर्ट हेल (Robert Hale) ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। उन्होंने एक मिसाल कायम की है। रॉबर्ट हेल (Robert Hale) ने हाल ही में छात्रों के बीच करोड़ों रु बांट दिए। हेल ने कहां ये पैसा बांटा और कैसे, आगे जानिए।

ग्रेजुएट करने वालों को दिए हजार-हजार डॉलर

बोस्टन ग्लोब की रिपोर्ट के अनुसार अरबपति रॉबर्ट हेल ने मैसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी, बोस्टन में 2,500 ग्रेजुएट छात्रों के बीच लाखों डॉलर बांट दिए। उन्होंने इन 2500 छात्रों में से एक हर को 1,000-1000 डॉलर (करीब 82-82 हजार रु) नकद दिए। हेल ने छात्रों के डिप्लोमा हासिल करने के मौके पर उनकी खुशी को दोहरा कर दिया।

छात्रों की मदद

ये छात्रों के लिए किसी अरबपति की तरफ से की गई मदद का लेटेस्ट उदाहरण है। वैसे भी अमेरिका में ट्यूशन फीस आसमान छू रही है। यूमास बोस्टन में बतौर स्पीकर हेल ने छात्रों को दो लिफाफे दिए, जिनमें से हर एक में 500-500 डॉलर थे।

स्टूडेंट्स को दान के लिए किया मोटिवेट

ग्रेनाइट टेलीकम्युनिकेशंस (Granite Telecommunications) के को-फाउंडर और सीईओ अरबपति हेल ने सीनियर्स से कहा कि 500 डॉलर का एक लिफाफा अपने पास रखें, और दूसरे को अपनी पसंद के हिसाब से दान करें। उन्होंने दूसरे लिफाफे को गिफ्ट ऑफ गिविंग कहा।

कितना किया दान

हेल की जितनी संपत्ति है, उसके हिसाब से उन्होंने समुद्र में से एक बूंद का दान किया है। फोर्ब्स के मुताबिक, हेल की नेटवर्थ 5 अरब डॉलर या 41331 करोड़ रु है। जबकि उन्होंने इसमें से 2.5 मिलियन डॉलर या 20.6 करोड़ रु का दान किया।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article