Motisons Jewellers IPO allotment date: मोतीसंस ज्वैलर्स आईपीओ (Motisons Jewellers IPO allotment date) का अलॉटमेंट मिलना शुरू हो गया है। जिन निवेशकों ने इश्यू के लिए अप्लाई किया है, वे रजिस्ट्रार के पोर्टल लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर मोतीसंस ज्वैलर्स आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस को चेक कर सकते हैं। बता दें कि मोतीसंस आईपीओ सोमवार, 18 दिसंबर को लिए खुला और बुधवार, 20 दिसंबर को बंद हुआ। तीसरे दिन, मोतीसंस ज्वैलर्स आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस 159.61 गुना था।
निवेशक यह पता लगा सकते हैं कि अलॉटमेंट के आधार पर उन्हें कितने शेयर दिए गए हैं। अलॉटमेंट शेयरों की संख्या आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस में भी देखी जा सकती है। कंपनी उन आवेदकों के लिए रिफंड प्रोसेस शुरू करेगी जिन्हें शेयर नहीं दिए गए। जिन लोगों को अलॉटमेंट किया गया है उन्हें उनके शेयर उनके डीमैट खातों में मिलेंगे। मोतीसंस ज्वैलर्स आईपीओ की लिस्टिंग की तारीख मंगलवार, 26 दिसंबर तय किया है।
कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
यदि आपने मोतीसंस आईपीओ के लिए आवेदन किया है, तो आप वेबसाइट https://linkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html पर जाएं
स्टेप 1
इस लिंक से आप मोतीसंस ज्वैलर्स आईपीओ के रजिस्ट्रार की वेबसाइट यानी लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर पहुंचेंगे।
स्टेप 2
ड्रॉपबॉक्स में वह आईपीओ चुनें जिसका नाम केवल अलॉटमेंट पूरा होने पर ही सेट किया जाएगा।
स्टेप 3
स्टेटस चेक करने के लिए एप्लिकेशन नंबर, डीमैट खाता, या पैन तीनों विकल्पों में से एक चुनें।
स्टेप 4
चुने गए विकल्प के मुताबिक डिटेल्स भरें।
स्टेप 5
सबमिट बटन पर क्लिक करें।
मोतीसंस ज्वैलर्स का आईपीओ GMP आज
रिपोर्ट्स के मुताबिक मोटिसन्स ज्वैलर्स आईपीओ आज ग्रे मार्केट में ₹ 85 के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा था। आईपीओ मूल्य बैंड के ऊपरी छोर और ग्रे मार्केट में मौजूदा प्रीमियम को ध्यान में रखते हुए, मोतीसंस ज्वैलर्स शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹ 140 प्रति शेयर बताई जा रही है, जो कि आईपीओ कीमत ₹ 55 से 154.55% अधिक है।
