बिजनेस

Motilal Oswal MF: आ गया Defence Index Fund, रक्षा कंपनियों में करें निवेश, सिर्फ 500 रु से शुरू

Motilal Oswal Nifty India Defence Index Fund: मोतीलाल ओसवाल निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड में कम से कम 500 ​​रुपये का निवेश करना जरूरी है। उसके बाद आप 1 रुपये के गुणकों में निवेश कर सकते हैं। यह योजना उन निवेशकों के लिए अच्छी हो सकती है, जो निफ्टी इंडिया डिफेंस टोटल रिटर्न इंडेक्स के परफॉर्मेंस के अनुरूप रिटर्न चाहते हैं या लॉन्ग टर्म में अपनी पूँजी में ग्रोथ करना चाहते हैं।

Image

मोतीलाल ओसवाल निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • खुल गया नया NFO
  • मोतीलाल ओसवाल का है नया फंड
  • रक्षा सेक्टर पर करेगा फोकस

Motilal Oswal Nifty India Defence Index Fund: मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने मोतीलाल ओसवाल निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड लॉन्च कर दिया है। ये निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स जैसा रिटर्न देने के लिए डिजाइन किया गया एक ओपन-एंडेड फंड है। इस स्कीम के लिए न्यू फंड ऑफर (NFO) 13 जून को खुल गया है और 24 जून तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। यह फंड भारत का पहला इंडेक्स फंड है जो भारत में लिस्टेड रक्षा शेयरों (Defence Stocks) में निवेश करता है। इस फंड का मकसद निवेशकों को रक्षा सेक्टर की ग्रोथ क्षमता में हिस्सा लेने का मौका प्रदान करना है। यानी इसके जरिए आप देश की रक्षा क्षेत्र की कंपनियों में निवेश (इनडायरेक्ट तौर पर) कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें -

कम से कम कितना निवेश जरूरी

मोतीलाल ओसवाल निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड में कम से कम 500 रुपये का निवेश करना जरूरी है। उसके बाद आप 1 रुपये के गुणकों में निवेश कर सकते हैं। यह योजना उन निवेशकों के लिए अच्छी हो सकती है, जो निफ्टी इंडिया डिफेंस टोटल रिटर्न इंडेक्स के परफॉर्मेंस के अनुरूप रिटर्न चाहते हैं या लॉन्ग टर्म में अपनी पूँजी में ग्रोथ करना चाहते हैं।

क्या है इस स्कीम के पीछे मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड का प्लान

मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड के एमडी और सीईओ प्रतीक अग्रवाल के अनुसार रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत के कदम महत्वपूर्ण ग्रोथ और इनोवेशन का रास्ता बना कर रहे हैं। मोतीलाल ओसवाल निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड के साथ, हमारा लक्ष्य अगले छह वर्षों में रक्षा क्षेत्र में अनुमानित 100 अरब डॉलर से 120 अरब डॉलर के विस्तार का लाभ उठाना है।

भारत वैश्विक स्तर पर रक्षा क्षेत्र में चौथा सबसे अधिक खर्च करने वाला देश है, जिससे आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण के मामले में घरेलू रक्षा कंपनियों के लिए पर्याप्त मौके मिलते हैं। यह फंड डिफेंस टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर में भारत की मजबूत प्रगति से फायदा उठाने के लिए तैयार है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक म्यूचुअल फंड एनएफओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article