बिजनेस

GP Eco Solutions IPO: 154% पहुंचा जीपी ईको के IPO का GMP, लिस्टिंग पर पैसा ढाई गुना होने की उम्मीद

GP Eco Solutions India IPO GMP: आईपीओ के बाद जीपी इको सॉल्यूशंस के शेयर की लिस्टिंग 24 जून को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 90-94 रु है, जबकि आईपीओ का साइज 30.79 करोड़ रु का है। कंपनी के आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है।

Image

154% पहुंचा जीपी ईको के IPO का GMP

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 154% पहुंचा जीपी इको सॉल्यूशंस का GMP
  • 90-94 रु है प्राइस बैंड
  • 19 जून को बंद होगा इश्यू

GP Eco Solutions India IPO GMP: जीपी इको सॉल्यूशंस इंडिया लिमिटेड का आईपीओ (IPO) शुक्रवार को खुलने के बाद पहले कुछ घंटों में ही ओवरसब्सक्राइब हो गया। ये एक एसएमई आईपीओ है, जिसमें 19 जून तक आवेदन किया जा सकता है। जीपी इको सॉल्यूशंस इंडिया सोलर पैनल, सोलर इनवर्टर और सोलर एनर्जी सॉल्यूशंस के कारोबार में लगी हुई है। इसके आईपीओ में अब 18 और 19 जून को निवेश का मौका मिलेगा। शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहता है, जबकि सोमवार को बकरीद के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। इसलिए आगामी मंगलवार और बुधवार को ही इसके आईपीओ में आवेदन किया जा सकता है। आगे जानिए GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) समेत इसके आईपीओ की बाकी डिटेल।

ये भी पढ़ें -

कितना है शेयरों का प्राइस बैंड

आईपीओ के बाद इसके शेयर की लिस्टिंग 24 जून को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 90-94 रु है, जबकि आईपीओ का साइज 30.79 करोड़ रु का है। कंपनी के आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 1200 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा। ये एक एसएमई आईपीओ है। इसकी लिस्टिंग एनएसई एसएमई पर होगी।

शानदार है GMP

आईपीओ वॉच समेत अन्य कई वेबसाइट्स के अनुसार जीपी इको सॉल्यूशंस इंडिया का जीएमपी (GMP) या ग्रे-मार्केट प्रीमियम 130-145 रु तक है। 145 रु का अर्थ है कि शेयर 94 रु के हिसाब से भी 154 फीसदी पर लिस्ट हो सकता है, जिससे निवेशकों का पैसा लिस्टिंग पर ढाई गुना हो जाएगा। मगर ध्यान रहे कि किसी भी कंपनी के शेयर का जीएमपी लिस्टिंग तक घट या बढ़ भी सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article