बिजनेस

Nirmala Sitharaman Exclusive Interview: टाइम्स नाउ नवभारत पर बोलीं वित्त मंत्री, ''हम लगातार जॉब्स देते आए हैं और अभी भी दे रहे हैं''

Nirmala Sitharaman Exclusive Interview With Navika Kumar: बजट के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार को इंटरव्यू दिया है। इंटरव्यू में उन्होंने कई मुद्दों पर बात की, जिनमें बजट, न्यू इनकम टैक्स बिल, टैक्सपेयर्स को राहत जैसे मुद्दे शामिल हैं।

Image

निर्मला सीतारमण का नाविका कुमार के साथ इंटरव्यू

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • वित्त मंत्री ने दिया इंटरव्यू
  • टाइम्स नाउ नवभारत को दिया इंटरव्यू
  • कहा - सरकार दे रही लगातार जॉब

Nirmala Sitharaman Exclusive Interview With Navika Kumar: बजट के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार को इंटरव्यू दिया है। इंटरव्यू में उन्होंने कई मुद्दों पर बात की, जिनमें बजट, न्यू इनकम टैक्स बिल, टैक्सपेयर्स को राहत जैसे मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने रोजगार पर भी बात की। वित्त मंत्री ने कहा कि हम रोजगार के लिए कई योजनाएं लेकर आए। हम लगातार जॉब्स देते आए हैं और अभी भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इंटर्नशिप के लिए योजना लेकर आए हैं।

ये भी पढ़ें -

यहां देखें वित्त मंत्री का इंटरव्यू

''चुनाव हो या न हो हम लगातार काम करते हैं''

वित्त मंत्री ने कहा कि कोई पत्रकार हमें ज्ञान दे तो हम सुन लेते हैं, मगर चुनाव हो या न हो हम लगातार टैक्सपेयर के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे कि हम नया इनकम टैक्स बिल ला रहे हैं। इसका ऐलान उन्होंने बजट में ही कर दिया था।

यहां देखें पूरा इंटरव्यू

''टैक्स नियमों का चुनावों से कुछ लेना-देना नहीं''

वित्त मंत्री ने कहा कि बीती सरकारों ने साल 1961 से आयकर कानूनों में कोई रिफॉर्म नहीं किया। बल्कि चीजें शामिल करते चले गए। इससे टैक्स नियम काफी अधिक हो गये। हम इसे करने पर काम कर रहे हैं और इसका चुनाव से कुछ लेना-देना नहीं है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article