बिजनेस

Nirmala Sitharaman Exclusive Interview: 'टैक्सपेयर के सम्मान के लिए 12 लाख तक टैक्स फ्री किया, यह मोदी जी की इच्छा थी', देखें वित्त मंत्री का टाइम्स नाउ नवभारत पर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

Nirmala Sitharaman Exclusive Interview With Navika Kumar: बजट के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार को इंटरव्यू दिया।

Image

निर्मला सीतारमण का नविका कुमार के साथ विशेष साक्षात्कार

Photo : Times Now Digital

Nirmala Sitharaman Exclusive Interview With Navika Kumar: बजट के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार को इंटरव्यू दिया। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा कि हमने पूरे देश के लिए घोषणाएं की है। मुझे बिहार के लोग अच्छे लगते हैं। बिहार के लोगों की बोली में सरलता है। 12 लाख रु तक की आय को टैक्स फ्री करने पर उन्होंने कहा कि टैक्सपेयर के सम्मान के लिए मैंने ऐसा किया और यह मोदी जी की इच्छा थी। वित्त मंत्री के अनुसार पीएम मोदी उन्हें लगातार सुझाव देते थे। उन्होंने कहा कि हम लगातार नौकरी दे रहे हैं, आगे भी देते रहेंगे।

ये भी पढ़ें -

यहां देखें पूरा इंटरव्यू

बजट पर बयानबाजी करना गलत

वित्त मंत्री ने इंटरव्यू में कहा कि बजट पर बयानबाजी करना गलत है। उन्होंने कहा कि कोविड के समय मनरेगा का बजट बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बिहार की वजह से बाकी राज्यों को इग्नोर कर दिया। आगामी दिल्ली चुनावों से वित्त मंत्री ने अरविंद केजरीवाल पर भी बयान दिया और कहा कि उन्हें कैलकुलेशन समझ नहीं आता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को पेरिस जैसा होना चाहिए, जो कि केजरीवाल सरकार नहीं कर पाई।

राहुल गांधी पर क्या कहा

वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार की फ्लड के लिए काम करना गलत है। पूर्वांचल के लिए पीएम मोदी काम कर रहे हैं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि रोजगार पर राहुल गांधी हल्की फुल्की बात करते हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि रोजगार के लिए कांग्रेस शासन में कुछ नहीं हुआ। हम इंटर्नशिप के लिए योजना लेकर आए हैं।

आना वाला है नया इनकम टैक्स बिल

वित्त मंत्री ने कहा कि हम नया इनकम टैक्स लेकर आएंगे। इसका ऐलान उन्होंने हाल ही में पेश किए गए बजट में कर दिया था। सीतारमण ने कहा कि हम आगे भी टैक्सपेयर्स के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम रोजगार के लिए कई योजनाएं लेकर आए हैं।

बातचीत में उन्होंने कहा कि बीते 4-5 सालों के दौरान हमने टैक्सपेयर्स को राहत देने के लिए कई इनिशिएटिव शुरू किए। इनमें फेसलेस असेसमेंट स्कीम शामिल है। टैक्सपेयर्स को ही राहत देने के लिए अब 12 लाख तक की इनकम को टैक्स से छूट देने जैसा बड़ा कदम उठाया गया।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article