बिजनेस

मिडिल क्लास को मिलेगा एक और गिफ्ट, मोदी सरकार कर रही है बड़ी प्लानिंग

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 28, 2023, 06:00 PM IST

Ayushman Bharat 2.0: आयुष्मान भारत योजना में अभी तक सिर्फ गरीबी रेखा के नीचे के लोगों को स्वस्थ्य कवर दिया जाता है अब उसमें मिडिल क्लास के लोंगों को भी शामिल किया जाएगा। रिपोर्ट है कि सरकार इसके लिए आयुष्मान भारत 2.0 वर्जन तैयार कर रही है।

Image

आयुष्मान भारत 2.0 वर्जन से भारत के 40 करोड़ लोगों को मिल सकती है राहत

Photo : BCCL

Ayushman Bharat 2.0: भारत सरकार चुनाव से पहले मिडिल क्लास वालों के लिए नई सौगात लाने वाली है। जिस आयुष्मान भारत योजना में अभी तक सिर्फ गरीबी रेखा के नीचे के लोगों के लिए स्वस्थ्य कवर किया जाता है अब उसमें मिडिल क्लास के लोंगों को भी शामिल किया जाएगा। सरकार इसके लिए आयुष्मान भारत 2.0 वर्जन तैयार कर रही है। इससे भारत के 40 करोड़ लोगों को राहत मिलेगी। ईटी के मुताबिक आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर नई योजना को लागू करने में लगने वाले खर्च और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकल्पों की अभी जांच चल रही है। यदि ऐसा होता है तो यह इनकम टैक्स में राहत देने के बाद मिडिल क्लास के लिए सरकार की तरफ दूसरा गिफ्ट साबित हो सकता है।

हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से चल रही बात: रिपोर्ट

रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकार की इस नई आयुष्मान भारत 2.0 वर्जन में पहले की तरह ही 5 लाख रुपये के कवरेज देने पर बात चल रही है। इसके अलावा इसे इंडीविजुअल टॉप-अप के आधार पर भी लाए जाने पर बात चल रही है। वहीं दूसरे विकल्प के तौर पर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी को योजना में शामिल किया जा सकता है जिसमें उन्हें किफायती कीमत पर बेसिक मेडिकल कवरेज देने को कहा जाएगा।

अभी गरीबों को मिल रहा हेल्थ कवरेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के हेल्थ स्कीम मुहैया कराने के लिए आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य था। इस योजना के तहत देश के 50 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज सरकार कराती है यानी 50 करोड़ लोगों को सालाना 5 लाख रुपये का हेल्थ कवरेज दिया जाता है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article