Mirza International Share : शेयर बाजार में जोखिम होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनियों के स्टॉक्स काफी कम समय में चढ़ या उतर सकते हैं। हालांकि यदि आपको सही समय पर सही शेयर मिल जाए तो कुछ ही समय में आपका पैसा डबल या उससे भी अधिक हो सकता है। जैसे कि एक शेयर ने बीते केवल 13 दिनों में ही निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर दिया है। ये मिर्जा इंटरनेशनल का शेयर है।
कितना दिया है रिटर्न
मिर्जा इंटरनेशनल का शेयर बीते केवल 13 दिनों में 117.32 फीसदी रिटर्न उछला है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 12 अप्रैल को 32.10 रु पर था, जबकि आज यह 69.76 रु पर बंद हुआ। यानी इन 13 दिनों में मिर्जा इंटरनेशनल के शेयर से इंवेस्टर्स को 117.32 फीसदी रिटर्न मिला है, जिससे उनका पैसा दोगुने से अधिक हो गया।
6 दिनों से लग रहा अपर सर्किट
मिर्जा इंटरनेशनल के शेयर में बीते लगातार 6 कारोबारी सत्रों से अपर सर्किट लग रहा है। आज भी इसका शेयर 5 फीसदी अपर सर्किट पर बंद हुआ। आज के बंद स्तर (69.76 रु) पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 962.50 करोड़ रु है। हालांकि ये अपने 52 हफ्तों के शिखर से काफी गिर चुका है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 379.75 रु और निचला स्तर 30.02 रु रहा है।
5 साल तक में कराया नुकसान ही नुकसान
- 1 महीने में 73.24 फीसदी गिरा है मिर्जा इंटरनेशनल का शेयर
- 6 महीनों में कराया है 78.46 फीसदी नुकसान
- 2023 में अब तक 71.41 फीसदी गिरा है शेयर
- 1 साल में टूट चुका है 68.89 फीसदी
- 5 साल में 50 फीसदी गिरकर आधी रह गई शेयर की कीमत
लेदर फुटवियर निर्माता है मिर्जा इंटरनेशनल
मिर्जा इंटरनेशनल भारत की प्रमुख लेदर जूते की निर्माता, मार्केटर और एक्सपोर्टर है। 40 साल पुरानी इस कंपनी के प्रोडक्ट 28 देशों में उपलब्ध हैं। रेडटैप ब्रांड मिर्जा इंटरनेशनल का ही है, जिसे भारत के अलावा यूके और यूएस समेत कई देशों में काफी पसंद किया जा रहा है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
