बिजनेस

HDFC Bank Debit Card का करते हैं इस्तेमाल? महीने के अंत में ऐसे बचाएं हजारों रुपये

अगर आप भी एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आप अपने डेबिट कार्ड की मदद से हर महीने हजारों रुपये बचा सकते हैं।

Image

एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड (AI Generated Image)

आज के समय में डेबिट कार्ड (Debit Card) केवल कैश निकालने का जरिया नहीं रह गया है। डेबिट कार्ड को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो रोजमर्रा की खरीदारी और बिल भुगतान में अच्छी-खासी बचत भी की जा सकती है। HDFC Bank के डेबिट कार्ड की बात करें तो इस पर ग्राहकों को कई ऐसे ऑफर्स और कैशबैक का लाभ मिलता है, जिनकी मदद से हर महीने अच्छी बचत की जा सकती है।

PayZapp के जरिए मिल सकता है कैशबैक

अगर आपके पास HDFC Bank का डेबिट कार्ड है तो उसे बैंक के डिजिटल वॉलेट PayZapp से लिंक किया जा सकता है। इससे ऑनलाइन और ऑफलाइन पेमेंट करना आसान हो जाता है। बैंक के अनुसार, पहली बार PayZapp का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये या उससे अधिक के ट्रांजैक्शन पर 5% कैशबैक का फायदा मिल सकता है। इससे डिजिटल भुगतान के साथ अतिरिक्त बचत का मौका भी मिलता है।

SmartBuy पर मिलते हैं आकर्षक ऑफर्स

HDFC Bank का SmartBuy प्लेटफॉर्म भी डेबिट कार्ड धारकों के लिए बचत का एक अच्छा विकल्प है। यहां फ्लाइट, होटल और बस टिकट बुक करने पर 5% तक कैशबैक का लाभ मिल सकता है। इसके अलावा Amazon और Flipkart जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खरीदारी करने पर 1,000 रुपये तक कैशबैक प्राप्त किया जा सकता है। इससे यात्रा और ऑनलाइन शॉपिंग दोनों पर खर्च कम करने में मदद मिलती है।

Contactless Debit Card से भी होगी बचत

HDFC Bank अपने ग्राहकों को Contactless Debit Card की सुविधा भी देता है। Tap to Pay तकनीक की मदद से बिना कार्ड स्वाइप किए तेजी से पेमेंट की जा सकती है। बैंक के मुताबिक, 1,000 रुपये या उससे अधिक के ट्रांजैक्शन पर 1% कैशबैक का लाभ भी मिल सकता है। यह सुविधा किराना खरीदारी, पेट्रोल पंप और रेस्टोरेंट जैसे रोजमर्रा के खर्चों में काम की साबित हो सकती है।

ऑटो-पेमेंट से भी मिल सकता है फायदा

बिजली, मोबाइल, गैस, इंटरनेट या अन्य नियमित बिलों के लिए ऑटो-पेमेंट सुविधा का इस्तेमाल करने पर भी अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। एलिजिबल कस्टमर्स को पहले वर्ष में 2,100 रुपये तक के कैशबैक का फायदा मिल सकता है। इससे समय पर बिल भुगतान भी होता है और लेट फीस से बचाव भी हो सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article