बिजनेस

मुहूर्त ट्रेडिंग में बाजार की दमदार शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी उछले, इन स्टॉक्स में शानदार तेजी

आज मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन भारतीय बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले हैं। तमाम सेक्टर के स्टॉक्स में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। मार्केट एक्सपर्ट आगे बाजार में तेजी जारी रहने की बात कर रहे हैं।

Image

मुहूर्त ट्रेडिंग

मुहूर्त ट्रेडिंग के विशेष ट्रेडिंग सेशन में आज भारतीय बाजार की शानदार शुरुआत हुई है। बीएसई सेंसेक्स 259.09 अंक उछलकर 84,583.25 अंक पर खुला है। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 77.50 अंकों की तेजी के साथ 25,924 अंक पर पहुंच गया है। बाजार में आज लागतार पांचवें ट्रेडिंग सेशन में तेजी है। मुहूर्त ट्रेडिंग, शेयर बाजार निवेशकों के लिए खास होता है। इस दिन निवेश करना शुभ माना जाता है। अमार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि भारतीय बाजार में आगे अब मजबूती बनी रहेगी। विदेशी निवेशकों ने फिर निवेश करना शुरू किया है। इससे बाजार में तेजी लौटेगी। आपको बता दें कि इस साल अबतक शेयर बाजार ने निवेशकों को नुकसान पहुंचाया है। वहीं, सोने और चांदी ने निवेशकों को मालामाल किया है।

इन स्टॉक्स में अच्छी तेजी

आज शेयर बाजार में इन्फोसिस 1483.10 रुपये पर 1.48% बढ़कर कारोबार कर रहा है। अदानी पोर्ट्स 1480.40 रुपये पर 0.87% बढ़ा, टेक महिंद्रा 1456.90 रुपये पर 0.84% की तेजी के साथ खुला, टाटा मोटर्स 402.80 रुपये पर 0.78% ऊपर गया और एटरनल 340.60 रुपये पर 0.71% बढ़ा। महिंद्रा एंड महिंद्रा 3621.15 रुपये पर 0.64% की बढ़त दर्ज की, ट्रेंट 4829.75 रुपये पर 0.59% ऊपर, सन फार्मा 1696.70 रुपये पर 0.48% बढ़ा और रिलायंस 1473.60 रुपये पर 0.46% बढ़त में रहा।

पॉवरग्रिड 289.00 रुपये पर 0.45% ऊपर गया, HDFC बैंक 1007.85 रुपये पर 0.45% बढ़ा, बजाज फाइनेंस 1085.70 रुपये पर 0.44% बढ़त में रहा और BEL 418.25 रुपये पर 0.42% ऊपर रहा। टाटा स्टील 172.60 रुपये पर 0.41% बढ़ा, HCL टेक 1501.95 रुपये पर 0.41% ऊपर, NTPC 343.45 रुपये पर 0.39% बढ़त दर्ज की और LT 3888.95 रुपये पर 0.39% ऊपर रहा।

TCS 3025.60 रुपये पर 0.38% बढ़ा, अल्ट्रासेम्को 12381.50 रुपये पर 0.37% बढ़त में रहा, बजाज फाइनेंस सर्विसेज 2146.85 रुपये पर 0.35% ऊपर, एक्सिस बैंक 1230.45 रुपये पर 0.35% बढ़ा और SBI 909.75 रुपये पर 0.32% बढ़त में रहा।

हिन्दुनीलवर 2600.00 रुपये पर 0.27% ऊपर, मारुति 16471.45 रुपये पर 0.24% बढ़ा, भारती एयरटेल 2056.20 रुपये पर 0.24% ऊपर, ITC 413.70 रुपये पर 0.18% बढ़ा, एशियन पेंट्स 2518.00 रुपये पर 0.16% ऊपर, टाइटन 3741.80 रुपये पर 0.12% बढ़त में रहा और कोटक बैंक 2216.65 रुपये पर 0.11% बढ़ा।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article