बिजनेस

BHEL Share: BHEL का शेयर मचाएगा खलबली, 28% रिटर्न की उम्मीद, ब्रोकरेज फर्म ने BUY रेटिंग

BHEL Share Price Target: BHEL के शेयर ने एक साल में 125.7 फीसदी रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों का पैसा डबल से अधिक हो गया है। वहीं इसने बीते 5 सालों में 465.10 फीसदी रिटर्न दिया है। 2024 में अब तक ये 42.5 फीसदी ऊपर चढ़ा है।

Image

BHEL का शेयर कराएगा फायदा

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • BHEL के लिए BUY कॉल
  • टार्गेट है 361 रु
  • मिल सकता है 28% रिटर्न

BHEL Share Price Target: मंगलवार को BHEL के शेयर में अच्छी मजबूती देखने को मिली है। इसका शेयर BSE पर करीब सवा 3 बजे 8 रु या 2.92 फीसदी की मजबूती के साथ 282.15 रु पर है। बीते 5 दिनों में बीएचईएल का शेयर 6.5 फीसदी चढ़ा है। हालांकि बीते एक महीने में इसका रिटर्न निगेटिव 5 फीसदी रहा है। एक ब्रोकरेज फर्म ने शेयर के लिए BUY रेटिंग दी है। शेयर का रिटर्न भी बताया है।

ये भी पढ़ें -

कितना है शेयर का टार्गेट (BHEL Share Price Target)

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म ने इसके लिए 361 रुपये का टार्गेट प्राइस बताया है। फिलहाल बीएचईएल का मौजूदा मार्केट प्राइस 282.15 रुपये है। यानी ये इस लेवल से करीब 28 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

1 साल में पैसा कर दिया डबल से ज्यादा

BHEL के शेयर ने एक साल में 125.7 फीसदी रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों का पैसा डबल से अधिक हो गया है। वहीं इसने बीते 5 सालों में 465.10 फीसदी रिटर्न दिया है। 2024 में अब तक ये 42.5 फीसदी ऊपर चढ़ा है।

BHEL एक केंद्रीय सरकारी विद्युत/औद्योगिक प्रौद्योगिकी कंपनी है। इसकी ओनरशिप भारत सरकार के पास है और इसका संचालन भारी उद्योग मंत्रालय करता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article