Indian Hotels Share Price Target: मंगलवार के कारोबार में इंडियन होटल्स के शेयर में कमजोरी दिख रही है। कंपनी का शेयर BSE पर करीब 3 बजे 2.55 रु या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 711.50 रु पर है। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.01 लाख करोड़ रु है। बता दें कि इंडियन होटल्स टाटा ग्रुप की कंपनी है। इसकी होटल चेन में सबसे प्रीमियम ताज होटल्स है। मौजूदा भाव से इसके शेयर में तेजी आ सकती है। ये उम्मीद एक मार्केट एक्सपर्ट ने जताई है। आगे जानिए कितना है शेयर का टार्गेट।
ये भी पढ़ें -
इंडियन होटल्स के शेयर में मौका (Indian Hotels Share Price)
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट ओशो ने कहा कि इस समय पूरे मार्केट में खरीदारी के मौके हैं। कई शेयरों में ब्रेकआउट देखने को मिला है। रिस्क रिवॉर्ड के आधार ओशो ने इंडियन होटल्स में खरीदारी की सलाह दी है।
कितना रखें टार्गेट (Indian Hotels Share Price Target)
ओशो ने कहा है कि आईएचसीएल का शेयर कई दिन से 700 रुपये के आस-पास चल रहा है। शेयर के लिए 690-692 रुपये पर मजबूत सपोर्ट है। मौजूदा लेवल पर इसे खरीद सकते हैं। ओशो ने 692 रु के स्टॉप लॉस के साथ IHCL के शेयर के लिए 734 रुपये का टार्गेट दिया है। उन्होंने कहा है कि ये टार्गेट 1-2 दिन में दिख सकता है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
