Jio Financial Services Share Price Target: सोमवार को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में कमजोरी दिख रही है। BSE पर करीब डेढ़ बजे कंपनी का शेयर 2.50 रु या 0.74 फीसदी की कमजोरी के साथ 334.40 रु पर है। मौजूदा भाव के हिसाब से इसके शेयर में बीते 5 दिनों में 3.3 फीसदी की गिरावट आई है। आगे जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर कैसा परफॉर्म कर सकता है, जानते हैं एक्सपर्ट की राय।
ये भी पढ़ें -
एक्सपर्ट ने क्या दी की सलाह (Jio Financial Strategy)
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट वैशाली पारेख ने जियो फाइेंशियल में प्रॉफिट बुकिंग की सलाह दी है। प्रॉफिट बुकिंग का मतलब मुनाफा निकाल लेना। हालांकि वैशाली ने शेयर के लिए टार्गेट भी बताया है।
जियो फाइनेंशियल का टार्गेट (Jio Financial Target)
वैशाली पारेख ने जियो फाइेंशियल के लिए 370 रु का टार्गेट बताया है। इस टार्गेट प्राइस के आधार पर ये आराम से 10 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। वहीं शेयर के लिए 330 रु का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है। यानी अगर ये 330 रु तक गिरे तो शेयर बेचकर निकल जाएं।
जियो फाइनेंशियल का परफॉर्मेंस
- 1 साल : 33.65 फीसदी
- 2024 में अब तक : 42.54 फीसदी
- 6 महीने : 6 फीसदी (नुकसान)
- 1 महीने : 2.70 फीसदी
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
