बजाज हाउसिंग फाइनेंस एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है, जो हाउसिंग फाइनेंस प्रोडक्ट्स से जुड़ी कई सेवाएं देती है। इनमें होम लोन, प्रॉपर्टी पर लोन और डेवलपर फाइनेंस शामिल हैं।
बजाज हाउसिंग फाइनेंस लोगों और कॉरपोरेट्स को घर खरीदने या घर को रेनोवेट करने के लिए भी लोन देती है। कंपनी कमर्शियल प्रॉपर्टी के लिए भी ये सेवाएं देती है।
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार 31 मार्च 2024 तक बजाज हाउसिंग फाइनेंस के 308,693 एक्टिव कस्टमर थे, जिनमें से 81.7% होम लोन ग्राहक थे।
इसका 20 राज्यों और तीन केंद्र शासित राज्यों में 174 लोकेशन पर 215 ब्रांचों का नेटवर्क है, जिसकी देख-रेख 6 सेंट्रलाइज्ड रिटेल लोन रिव्यू सेंटर्स और सात सेंट्रलाइज्ड लोन प्रोसेसिंग सेंटर्स करते हैं।
2024 की अप्रैल-जून तिमाही में बजाज हाउसिंग फाइनेंस का रेवेन्यू 22,086.5 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2023-24 में इसका रेवेन्यू 76,173.1 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2022-23 में 56,647.3 करोड़ रुपये रहा था।
बजाज हाउसिंग फाइनेंस के चेयरमैन संजीव बजाज हैं। वहीं वाइस चेयरमैन राजीव जैन हैं।