बिजनेस

Market capitalization: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.85 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Market capitalization:सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 61,398.65 करोड़ रुपये बढ़कर 20,02,509.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक ने सप्ताह के दौरान 38,966.07 करोड़ रुपये जोड़े और इसका बाजार मूल्यांकन 11,53,129.36 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत 35,135.36 करोड़ रुपये बढ़कर 6,51,348.26 करोड़ रुपये हो गई।

Image

Market capitalization: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.85 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Market capitalization: सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,85,320.49 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,404.45 अंक या 1.89 प्रतिशत चढ़ गया। सेंसेक्स शुक्रवार को 75,636.50 अंक के दिन में अपने कारोबार के सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। समीक्षाधीन सप्ताह में सिर्फ आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 61,398.65 करोड़ रुपये बढ़कर 20,02,509.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक ने सप्ताह के दौरान 38,966.07 करोड़ रुपये जोड़े और इसका बाजार मूल्यांकन 11,53,129.36 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत 35,135.36 करोड़ रुपये बढ़कर 6,51,348.26 करोड़ रुपये हो गई। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 22,921.42 करोड़ रुपये बढ़कर 7,87,838.71 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 9,985.76 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,56,829.63 करोड़ रुपये हो गया।

इन्फोसिस की बाजार हैसियत 8,821.99 करोड़ रुपये बढ़कर 6,08,198.38 करोड़ रुपये रही। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 6,916.57 करोड़ रुपये बढ़कर 7,39,493.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईटीसी का बाजार मूल्यांकन

आईसीआईसीआई बैंक ने सप्ताह के दौरान 903.31 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मूल्यांकन 7,95,307.82 करोड़ रुपये हो गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मूल्यांकन 271.36 करोड़ रुपये बढ़कर 13,93,235.05 करोड़ रुपये हो गया। इस रुख के उलट आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 436.97 करोड़ रुपये घटकर 5,44,458.70 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, एलआईसी, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article