बिजनेस

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की पिछले हफ्ते 1.18 लाख बढ़ी दौलत, जानें कौन है टॉपर-लूजर

हर हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की कमाई का डाटा जारी होता है।समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, एसबीआई, इन्फोसिस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत घट गई।

Image

किसने कराई सबसे ज्यादा कमाई?

घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच पिछले सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे वैल्युएबल कंपनियों में से सात का मार्केट कैप 1,18,328.29 करोड़ रुपये बढ़ा है। सबसे ज्यादा लाभ भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारती एयरटेल को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 721.53 अंक या 0.88 प्रतिशत के लाभ में रहा।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, एसबीआई, इन्फोसिस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत घट गई।

इनकी बढ़ी दौलत

सप्ताह के दौरान एसबीआई का बाजार मूल्यांकन 35,953.25 करोड़ रुपये बढ़कर 7,95,910 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 33,214.77 करोड़ रुपये बढ़कर 11,18,952.64 करोड़ रुपये रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 17,389.23 करोड़ रुपये बढ़कर 19,04,898.51 करोड़ रुपये पर और टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 12,952.75 करोड़ रुपये बढ़कर 11,46,879.47 करोड़ रुपये रहा।

किसको हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

एलआईसी की बाजार हैसियत 12,460.25 करोड़ रुपये बढ़कर 5,65,612.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इन्फोसिस का मूल्यांकन 6,127.73 करोड़ रुपये बढ़कर 6,39,901.03 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 230.31 करोड़ रुपये बढ़कर 14,84,816.26 करोड़ रुपये हो गया। इस रुख के उलट आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,707.87 करोड़ रुपये घटकर 10,01,654.46 करोड़ रुपये पर आ गया। बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 6,346.93 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 6,17,892.72 करोड़ रुपये रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 5,039.87 करोड़ रुपये घटकर 6,01,225.16 करोड़ रुपये रह गई।

टॉप 10 की रैंकिंग

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article