बिजनेस

सुखद यात्रा ऐप पर मिलेंगे नये फीचर्स, टोल चार्ज से फास्टैग तक की फटाफट कर सकेंगे शिकायत

Sukhad Yatra App New Features: अब आप सुखद यात्रा ऐप पर स्टेट हाईवे की जानकारी, शिकायत करने और उन पर तुरंत कार्रवाई के अलावा फीडबैक की सुविधा मिलेगी। आपको इस ऐप पर हाईवे पर आने वाले फ्यूल स्टेशन, हॉस्पिटल और बाकी जरूरी सर्विसेज की जानकारी भी मिल जाएगी।

Image

सुखद यात्रा ऐप पर मिलेंगे नये फीचर्स

KEY HIGHLIGHTS
  • सुखद यात्रा ऐप में शामिल होंगे नये फीचर्स
  • कर सकेंगे कई तरह की शिकायत
  • एक्सीडेंट से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी

Sukhad Yatra App New Features: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हाईवे यूजर्स के फायदे के लिए सुखद यात्रा ऐप (Sukhad Yatra App) लॉन्च की थी। इस ऐप का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर यात्रियों को सशक्त बनाना और सुविधाएं देना है। यह राजमार्गों से जुड़ी समस्याओं के बारे में शिकायत करने के लिए जानकारी प्रोवाइड करता है। अब इस ऐप में कुछ नये फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे। फिलहाल इस ऐप पर और भी कई तरह की जानकारी मिलती है, जिनमें टोल प्लाजा, टोल चार्ज और हाईवे के आसपास मिलने वाली सुविधाएं शामिल हैं।

कर सकेंगे शिकायत

अब आप सुखद यात्रा ऐप पर स्टेट हाईवे की जानकारी, शिकायत करने और उन पर तुरंत कार्रवाई के अलावा फीडबैक की सुविधा मिलेगी। आपको इस ऐप पर हाईवे पर आने वाले फ्यूल स्टेशन, हॉस्पिटल और बाकी जरूरी सर्विसेज की जानकारी भी मिल जाएगी। यदि रोड पर कहीं काम चल रहा होगा, तो उसका भी अलर्ट सुखद यात्रा ऐप पर मिल जाएगा।

खतरनाक मोड़ की जानकारी

यदि आपके रास्ते में कोई ऐसा खतरनाक मोड़ पड़ेगा जहां एक्सीडेंट अधिक होते हैं तो उसकी भी इफॉर्मेशन दी जाएगी। वहीं अगर किसी का एक्सीडेंट हो गया तो वो जानकारी भी ऐप पर दी जाएगी। अगर किसी का एक्सीडेंट होता तो आप ऐप की मदद से पुलिस स्टेशन और एंबुलेंस को इस बारे में बता सकेंगे।

हाईवे पर बहुत काम आएगी ये ऐप

सुखद यात्रा ऐप के जरिए फास्टैग रिचार्ज और उससे जुड़ी कोई शिकायत भी की जा सकेगी। ऐप पर AI आधारित चैट बॉट फीचर भी जोड़ा जाएगा। वहीं दो टोल के बीच लगने वाले समय की भी इंफॉर्मेशन मिलेगी। यानी ये ऐप अब हाईवे पर पहले से ज्यादा हेल्पफुल होगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article