Rishi Sunak And His Wife Akshata Murthy Net Worth: दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन (
भारत दौरे पर आए सुनक और उनकी पत्नी की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें अक्षता अपने पति की टाई ठीक करती नजर आ रही है। इस फोटो की सोशल मीडिया पर लोग काफी तारीफ कर रहे हैं और इसे भारतीय संस्कृति से भी जोड़ देख रहे हैं। खास बात यह भी है कि अक्षता की नेटवर्थ अपने पति से काफी ज्यादा है। मगर बावजूद इसके उनका अपने पति के लिए प्यार भरा व्यवहार लोगों का दिल जीत रहा है।
कितनी है अक्षता की नेटवर्थ
अक्षता प्रमुख आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) के 7 में से एक फाउंडर नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) की बेटी हैं। पिछले साल तक अक्षता की इंफोसिस में 0.93 फीसदी हिस्सेदारी थी, जबकि फोर्ब्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ करीब 5943 करोड़ रु है।
सुनक की कितनी है नेटवर्थ
फोर्ब्स के अनुसार भारतीय मूल के सुनक और उनकी पत्नी की नेटवर्थ पिछले साल करीब 6733 करोड़ रु थी। ये दंपति जी-20 के लोकतांत्रिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों में सबसे अमीर कपल है। इनकी कुल 6733 करोड़ रु की नेटवर्थ में से 5943 करोड़ रु की नेटवर्थ अक्षता की है। यानी ऋषि सुनक, जिनके माता-पिता की जड़ें पंजाब की हैं, की नेटवर्थ करीब 990 करोड़ रु है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऋषि की पहली भाषा इंग्लिश है, मगर वे हिंदी और पंजाबी में भी अच्छी पकड़ रखते हैं।
अक्षता के पास हैं 4 घर
अक्षता मूर्ति और उनके पति ऋषि सुनक ने अगस्त 2009 में बेंगलुरु में दो दिवसीय समारोह में शादी की। अक्षता मूर्ति की दो बेटियां हैं। उनके पास यूके और कैलिफ़ोर्निया में मौजूद चार घर शामिल हैं।
