बिजनेस

MamaEarth IPO: इस कपल ने शिल्पा शेट्टी-रोहित बंसल की लगा दी लॉटरी, पैसा कर दिया 100 गुना

Varun Alagh and Ghazal Alagh: मामाअर्थ की शुरुआत दंपति वरुण अलघ और गजल अलघ ने की थी। 2016 में जिस समय मामाअर्थ की शुरू की गई उस समय गजल प्रेग्नेंट थीं। वे ऐसे प्रोडक्ट की तलाश में थीं, जो मां और नवजात शिशु के लिए सेफ हो। इसी से उन्हें अपने बिजनेस का आइडिया मिला।

Image

वरुण अलघ और ग़ज़ल अलघ

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • मामाअर्थ का आईपीओ खुला
  • कई निवेशक बेच रहे शेयर
  • शुरुआती निवेशकों का पैसा कर दिया 100 गुना

Varun Alagh and Ghazal Alagh: मामाअर्थ (MamaEarth) की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer) का आईपीओ (IPO) खुल गया है, जिसमें 2 नवंबर तक निवेश किया जा सकता है। इसके आईपीओ में शेयरों के लिए 308 रु से 324 रु का प्राइस बैंड तय किया गया है। बता दें कि आईपीओ में 365 करोड़ रुपये के नए शेयरों की बिक्री के साथ ही लगभग 4.12 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल है। ऑफर फॉर सेल के तहत फाउंडर और मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचते हैं।

होनासा के आईपीओ में कंपनी के फाउंडर वरुण अलघ और गजल अलघ के अलावा निवेशक स्नैपडील के दोनों फाउंडर कुणाल बहल और रोहित बंसल, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और शार्प वेंचर्स के फाउंडर ऋषभ मारीवाला भी अपनी थोड़ी हिस्सेदारी बेचेंगे। ये सभी कंपनी के शुरुआती निवेशकों में शामिल हैं।

ये लोग बेचेंगे शेयर

कुणाल बहल और रोहित कुमार बंसल ने अगस्त 2017 में होनासा के शेयर केवल 3.21 रु के रेट पर खरीदे थे। वहीं आईपीओ में शेयरों का अधिकतम प्राइस 324 रु है। इससे इन दोनों को 9993% रिटर्न मिला। बहल और बंसल प्रत्येक आईपीओ में 1193250 शेयर बेच रहे हैं, जिससे ये 38.27 करोड़ रुपये कमाएंगे, जबकि इन्होंने ये शेयर 38-38 लाख रु में खरीदे थे। यानी उनका पैसा 100 गुना हो गया।

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार मारीवाला ने 6.05 रु के भाव पर 5700188 शेयर खरीदे थे। वे अपने निवेश पर 5255 फीसदी रिटर्न हासिल करेंगे। इसी तरह शिल्पा शेट्टी 41.86 रु के भाव पर शेयर खरीदने के बाद अब 674 फीसदी रिटर्न हासिल करेंगी।

किसने की मामाअर्थ की शुरुआत

मामाअर्थ की शुरुआत दंपति वरुण अलघ और गजल अलघ ने की थी। 2016 में जिस समय मामाअर्थ की शुरू की गई उस समय गजल प्रेग्नेंट थीं। वे ऐसे प्रोडक्ट की तलाश में थीं, जो मां और नवजात शिशु के लिए सेफ हो। इसी से उन्हें अपने बिजनेस का आइडिया मिला।

बनाती है पर्सनल हाइजीन आइटम्स

मामाअर्थ पर्सनल हाइजीन आइटम्स बनाती है, जो इको-फ्रेंडली और मां और नवजात शिशु के लिए सेफ होते हैं। कंपनी के प्रोडक्ट पूरी तरह टॉक्सिन फ्री होते हैं। मामाअर्थ की शुरुआत अलघ दंपति ने 25 लाख रु से की थी, जिसकी वैल्यू आज 9800 करोड़ रु है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article