बिजनेस

दिल्ली में खोलना चाहते हैं क्लाउड किचन, पहले जान लीजिए लाइसेंस के नियम, देना पड़ेगा हजारों रु चार्ज

Cloud Kitchen License Rules In Delhi: क्लाउड किचनों को केवल तीन साल के लिए लाइसेंस मिलेगा। 9 वर्ग मीटर के मिनिमम फ्लोर एरिया वाले नॉन-रेसिडेंशयल प्लॉट पर बने किचन ये लाइसेंस मिलेंगे।

Image

दिल्ली में क्लाउड किचन लाइसेंस नियम

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • क्लाउड किचन के लिए लेना होगा लाइसेंस
  • दिल्ली में लागू होंगे नए नियम
  • एमसीडी ने पास किया प्रस्ताव

Cloud Kitchen License Rules In Delhi: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। ऐसे में दिल्ली में क्लाउड किचन (Cloud Kitchen) की डिमांड भी काफी बढ़ी है। इसी के मद्देनजर अब दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation Of Delhi) या एमसीडी (MCD) ने एक नई पॉलिसी तैयार की है। दरअसल अभी तक क्लाउड किचन रेस्टोरेंट या ढाबे के नियमों के अनुसार चल रहे थे।

अब एमसीडी ने बिजनेस एक्टिविटी के रूप में क्लाउड, डार्क और घोस्ट किचन जैसे फूड आउटलेट को शामिल कर लिया है। इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। अभी तक इंडिपेंडेंट और सैटेलाइट रसोई के लिए लाइसेंस के नियम तय नहीं थे। मगर अब इसके लिए लाइसेंस लेना होगा। लाइसेंस के लिए नियम क्या होंगे, आगे जानिए।

क्या होंगे नियम

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार इन किचनों को केवल तीन साल के लिए लाइसेंस मिलेगा। 9 वर्ग मीटर के मिनिमम फ्लोर एरिया वाले नॉन-रेसिडेंशयल प्लॉट पर बने किचन ये लाइसेंस मिलेंगे।

और क्या हैं जरूरी रूल्स

  • बिल्डिंग का कम से कम तीन मीटर ऊंचा होना जरूरी होगा
  • परिसर की धुलाई और सफाई के लिए फर्श और एक मीटर की ऊंचाई तक की दीवार स्मूथ कंक्रीट से बनी हो
  • लाइसेंस के लिए 1,000 रुपये की प्रॉसेसिंग फीस देनी होगी
  • 20,000 रुपये एक बार में बतौर पंजीकरण शुल्क देने होंगे
  • दिल्ली फायर सर्विस के मानदंडों के अनुसार आपको एनओसी लेना होगा
  • क्लाउड किचन के लिए कुछ नियम सख्ती होंगे। इनमें साफ-सफाई का ध्यान रखने के अलावा बाहर किसी खाने के सामान की बिक्री नहीं करना शामिल है

जल निकासी या सीवर लाइन न हो

एमसीडी के नए नियमों के अनुसार ऐसे किचन के लिए लाइसेंस तभी मिलेगा जब उस प्रॉपर्टी के नीचे जल निकासी या सीवर लाइन न हो। इन तमाम शर्तों को पूरा करने पर ही लाइसेंस मिल सकेगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article