Maharashtra Budget 2023-24 Highlights in Hindi: महाराष्ट्र में गुरुवार (नौ मार्च, 2023) को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश हुआ। यह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार का पहला बजट था, जिसे सूबे के उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान सभा में पेश किया। फडणवीस इस बाबत बोले, "बजट में किसानों के लिए प्रावधान को बढ़ाकर 6,900 करोड़ रुपए किया गया है।"
डिप्टी-सीएम ने आगे बताया, "स्वास्थ्य बीमा योजना ‘महात्मा फुले जन आरोग्य योजना’ के दायरे को बढ़ाया गया है। इसे 1.5 लाख रुपए से बढ़ाकर पांच लाख रुपए करने का प्रस्ताव है।" विधान परिषद में बजट प्रस्ताव राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने पढ़ा था, जबकि शिंदे नीत सरकार का गठन जून 2022 में हुआ था।
बजट के बाद मीडिया से क्या बोले डिप्टी सीएम? देखेंः
डिप्टी सीएम ने यह भी बताया, "मुंबई, पुणे और रायगढ़ में एटीएफ पर वैट कट की घोषणा की गई है। यह 25% से 18% कर दिया गया है।" केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस बाबत कहा- इसी के साथ महाराष्ट्र उस लीग में शामिल हो गया है, जिसमें कुल 19 राज्य/यूटी हैं, जिन्होंने पिछले डेढ़ साल में वैट के दाम को रैशनलाइज किया है।
