बिजनेस

IPO Open Today: खुल गए मैक कॉन्फ्रेंसेज और नमो ई-वेस्ट मैनेजमेंट के IPO, 200 रु तक पहुंचा GMP, चेक करें प्राइस बैंड

Mach Conferences & Events and Namo eWaste Management: मैक कॉन्फ्रेंसेज एंड इवेंट्स के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 214-225 रु है। जबकि लॉट साइज 600 शेयरों की है। यानी कम से कम 600 और फिर इतने ही शेयरों में अप्लाई किया जा सकता है। कंपनी आईपीओ के जरिए 125.58 करोड़ रु जुटा सकती है।

Image

दो आईपीओ और खुले

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • मैक कॉन्फ्रेंसेज का आईपीओ खुला
  • नमो ई-वेस्ट मैनेजमेंट का IPO भी खुला
  • 200 रु तक पहुंचा GMP

Mach Conferences & Events and Namo eWaste Management: बुधवार 4 सितंबर से दो आईपीओ इश्यू खुल गए हैं। इनमें मैक कॉन्फ्रेंसेज एंड इवेंट्स और नमो ई-वेस्ट मैनेजमेंट शामिल हैं। ये दोनों ही एसएमई आईपीओ हैं। इन दोनों आईपीओ इश्यू में आप 6 सितंबर तक निवेश कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार मैक कॉन्फ्रेंसेज एंड इवेंट्स और नमो ई-वेस्ट मैनेजमेंट दोनों की ही लिस्टिंग 11 सितंबर को होगी।

ये भी पढ़ें -

मैक कॉन्फ्रेंसेज एंड इवेंट्स

मैक कॉन्फ्रेंसेज एंड इवेंट्स के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 214-225 रु है। जबकि लॉट साइज 600 शेयरों की है। यानी कम से कम 600 और फिर इतने ही शेयरों में अप्लाई किया जा सकता है। कंपनी आईपीओ के जरिए 125.58 करोड़ रु जुटा सकती है।

आईपीओ वॉच के अनुसार मैक कॉन्फ्रेंसेज एंड इवेंट्स का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) 200 रु पहुंच गया है। मगर ये लिस्टिंग तक घट-बढ़ सकता है।

नमो ई-वेस्ट मैनेजमेंट

नमो ई-वेस्ट मैनेजमेंट के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 80-85 रु है। जबकि लॉट साइज 1600 शेयरों की है। यानी कम से कम 1600 और फिर इतने ही शेयरों में अप्लाई किया जा सकता है। कंपनी आईपीओ के जरिए 51.20 करोड़ रु जुटा सकती है।

आईपीओ वॉच के अनुसार नमो ई-वेस्ट मैनेजमेंट का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) 50 रु पहुंच गया है। मगर ये लिस्टिंग तक घट-बढ़ सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर दो आईपीओ की जानकारी दी गई है, जो आज खुले हैं। यहां निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article