बिजनेस

Nvidia: AI कंपनी Nvidia का शेयर 9.5 फीसदी टूटा, एक दिन में डूब गए 23.42 लाख करोड़ रु, ये है वजह

Nvidia Share Price Down: जुलाई में अपने रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचने के बाद एनवीडिया का शेयर 2024 में लगभग तीन गुना हो गया था। इसके हालिया नुकसान के बाद इसका रिटर्न 2024 में अब तक 118% रह गया है।

Image

Nvidia का शेयर 9.5 फीसदी टूटा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • Nvidia का शेयर गिरा
  • एक दिन में टूटा 9.5%
  • मार्केट कैप में भारी गिरावट

Nvidia Share Price Down: अमेरिकी एआई कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के शेयरों में मंगलवार को 9.5% की गिरावट आई। कमजोर आर्थिक आंकड़ों के बाद शेयर बाजार में बिकवाली के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर निवेशकों की उम्मीद हल्की पड़ गयी, जिसका असर एनवीडिया के शेयर पर देखने को मिला। इसके शेयर में गिरावट से कल इसकी मार्केट कैपिटल रिकॉर्ड 279 अरब डॉलर (23.42 लाख करोड़ रु) घट गई, जो किसी अमेरिकी कंपनी की मार्केट वैल्यू में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।

ये भी पढ़ें -

AI को लेकर निवेशक सतर्क

एनवीडिया की मार्केट कैपिटल में आई गिरावट को इस बात का एक बड़ा संकेत माना जा रहा है कि निवेशक उभरती हुई एआई तकनीक को लेकर अधिक सतर्क हो रहे हैं। अन्य जिन स्टॉक्स में गिरावट आई, उनमें PHLX Semiconductor Sector (.SOX) में 7.75% की गिरावट आई, जो 2020 के बाद से इसकी सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट है।

लगभग तीन गुना हो गया था एनवीडिया

जुलाई में अपने रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचने के बाद एनवीडिया का शेयर 2024 में लगभग तीन गुना हो गया था। इसके हालिया नुकसान के बाद इसका रिटर्न 2024 में अब तक 118% रह गया है।

इंटेल का शेयर भी टूटा

इंटेल (INTC.O) के शेयर में लगभग 9% की गिरावट आई। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार इंटेल के सीईओ पैट जेल्सिंगर और प्रमुख अधिकारी कंपनी के निदेशक मंडल के सामने अनावश्यक बिजनेसों को खत्म करने और जूझ रहे चिपमेकर में कैपिटल खर्च को फिर से बढ़ाने की योजना पेश कर सकते हैं। इस खबर से इंटेल का शेयर टूटा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर में गिरावट की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article