उन्होंने कहा कि हमने विभिन्न डेवलपमेंट अथॉरिटीज को इस तरह बांटा है कि जिससे आम लोग कम सरकारी हस्तक्षेप के साथ स्थानीय स्तर पर मंजूरी प्राप्त कर सकें। हमने हरियाणा राज्य में व्यापार करने में आसानी (ease of doing business) के लिए समयबद्ध मंजूरी भी लागू की है। हमारा लक्ष्य है कि सरकारी हस्तक्षेप कम हो, न्यूनतम हो, मंजूरी समय पर होनी चाहिए और भ्रष्टाचार कम से कम होना चाहिए। इसकी वजह से हरियाणा में बहुत सारे बिल्डर काम कर रहे हैं लेकिन चुनौती जमीन के मूल्य निर्धारण और एकत्रीकरण की है। पहले हम भूमि अधिग्रहण करते थे लेकिन इसमें अक्सर मुकदमेबाजी हो जाती थी। जिससे जमीन की कीमतों में भारी अनिश्चितता पैदा होती थी। जिसे ग्राहक को अपार्टमेंट हासिल करने के लिए मालिक को भुगतान करना पड़ता था, इसे सुधारने के लिए हमने बहुत सारी नीतियां में बदलाव किये।
ETNOW.in रियल्टी कॉन्क्लेव और अवार्ड्स के बारे में
ETNOW.in रियल्टी कॉन्क्लेव और अवार्ड्स में 28 मई 2024 को नई दिल्ली में रियल्टी सेक्टर की प्रमुख हस्तियों का जमावड़ा हुआ। रियल एस्टेट सेक्टर के दिग्गजों के साथ इस प्रतिष्ठित मंच का उद्देश्य भारत के विकास में रियल्टी सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है। रियल्टी इंडस्ट्री के नेताओं की पहचान करके अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा दी है और रियल एस्टेट इंडस्ट्री में जो उछाल देखा जा रहा है, उसके लिए उत्प्रेरक के रूप में काम किया है।
ETNOW.in रियल्टी कॉन्क्लेव और अवार्ड्स की शुरुआत टाइम्स नेटवर्क के डिजिटल प्रसिडेंट और सीओओ रोहित चड्डा के स्वागत भाषण के साथ हुई। इसके बाद NAREDCO के प्रेसिडेंट जी हरि बाबू, हरियाणा सरकार के फाइनेंस एंड टाउन एंड कंट्री प्लानिंग व एस्टेट मंत्री जेपी दलाल, नारेडको दिल्ली के प्रेसिडेंट हर्ष वर्धन बंसल और दिल्ली रेरा के प्रेसिडेंट आनंद कुमार द्वारा लैंप लाइटिंग समारोह हुआ।
इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम की शोभा नारेडको के प्रेसिडेंट जी हरि बाबू के विशेष संबोधन से हुई। विशेषज्ञ मंच द्वारा आर्थिक विकास में रियल एस्टेट की भूमिका पर पैनल चर्चा में हीरानंदानी समूह के एमडी निरंजन हीरानंदानी, रहेजा डेवलपर के अध्यक्ष और एमडी नवीन रहेजा और दिल्ली रेरा के प्रेसिडेंट आनंद कुमार शामिल थे।
एक्सपर्ट फोरम द्वारा रेगुलेटरी राउंडटेबल कॉम्प्रिहेंसिव इनसाइट्स और रियल एस्टेट ट्रेंड्स पर पैनल चर्चा में नारेडको के प्रेसिडेंट जी हरि बाबू, इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन इंटीरियर डिज़ाइनर्स (IIIID-DRC) के संस्थापक और प्रेसिडेंट हेमंत सूद, वाइस प्रेसिडेंट और मार्केटिंग, सेल्स, M2K ग्रुप प्रमुख डॉ विशेष रावत शामिल थे।
