बिजनेस

Is Stock Market Open Today: क्या आज गुरुवार 23 अक्टूबर को शेयर बाजार खुला है या बंद है? दूर करें कंफ्यूजन

Is Stock Market Open Today: आप सभी जानते हैं अक्टूबर का महीना त्योहारों का महीना होता है। इसलिए इस महीने कई दिन छुट्टियां होती हैं। जिसकी वजह से स्कूल-कॉलेज समेत भारतीय शेयर बाजार में भी कई दिन बंद रहते हैं। आज 23 अक्टूबर को भाई दूज, भाई बिज, चित्रगुप्त पूजा, लक्ष्मी पूजा (दीपावली), भ्रातृद्वितीया और निंगोल चक्कौबा का त्योहार मनाया जा रहा है। तो क्या आज भारतीय शेयर बाजार (BSE और NSE) भी बंद है (kya aaj share market band hai) या खुला है(Kya aaj Share bazar Khula hai)। आइए जानते हैं सच्चाई।

Image

भाई दूज, भाई बिज, चित्रगुप्त पूजा पर शेयर बाजार बंद है या खुला है (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Is Stock Market Open Today : इस साल अक्टूबर में कई त्योहार पड़ते हैं। यानी यह महीना त्योहारों का महीना है। जिसकी वजह से कई दिन छुट्टी है। आज 23 अक्टूबर को कई राज्यों में भाई दूज, भाई बिज, चित्रगुप्त पूजा, लक्ष्मी पूजा (दीपावली), भ्रातृद्वितीया और निंगोल चक्कौबा का त्योहार मनाया जा रहा है। जिसकी वजह इस कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी ऑफिस आज बंद हैं। लेकिन महाराष्ट्र में आज कोई त्योहार नहीं है। भारतीय शेयर बाजार मुंबई में है। मुंबई महाराष्ट्र राज्य में है। इस वजह से भारतीय शेयर बाजार (एनएसई और बीएसई) बंद नहीं रहेंगे। इसका मतलब ये है कि मुंबई के शेयर बाजार जैसे BSE और NSE 23 अक्टूबर को खुले रहेंगे। यानी आज शेयर बाजार में सामान्य दिनों की तरह ट्रेडिंग होगी।

Share market holiday: 2025 में शेयर बाजार की छुट्टियां

2025 में भारतीय शेयर बाजार (BSE और NSE) कुल 18 छुट्टियां हैं, जिनमें से चार छुट्टियां वर्किंग डेज पर पड़ेंगी। अक्टूबर की छुट्टियों के बाद, नवंबर और दिसंबर में शेयर बाजार एक-एक दिन के लिए बंद रहेगा।

  • 22 अक्टूबर (बुधवार) – बलिप्रतिपदा की वजह से बंद था।
  • 5 नवंबर (बुधवार) – प्रकाश पर्व (गुरु नानक देव जी का जन्मदिन) की वजह से बंद रहेगा।
  • 25 दिसंबर (गुरुवार) – क्रिसमस की वजह से बंद रहेगा।

Stock Market: शेयर बाजार के खुलने और बंद होने का समय

शेयर बाजार हर सोमवार से शुक्रवार तक खुला रहता है (घोषित छुट्टियों को छोड़कर)। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है। प्री-ओपन सेशन (बाजार खुलने से पहले)। ऑर्डर देने का समय सुबह 9:00 बजे से 9:08 बजे तक होता है। इसके बाद ऑर्डर का मिलान और प्रक्रिया शुरू होती है।

Stock Market: सामान्य ट्रेडिंग सेशन

बाजार खुलने का समय: सुबह 9:15 बजे

बाजार बंद होने का समय: दोपहर 3:30 बजे

समापन सत्र: दोपहर 3:40 से 4:00 बजे तक

Stock Market: ब्लॉक डील सेशन

सुबह की विंडो: 8:45 से 9:00 बजे तक

दोपहर की विंडो: 2:05 से 2:20 बजे तक

अगर आप निवेशक हैं या ट्रेडिंग करते हैं, तो ये जानकारी आपके लिए काफी काम की हो सकती है। हालांकि, स्टॉक एक्सचेंज उपरोक्त निर्धारित छुट्टियों के अलावा अन्य दिनों में भी बाजार बंद कर सकते हैं या मूल रूप से छुट्टियों के रूप में घोषित दिनों में भी बाजार खोल सकते हैं। स्टॉक एक्सचेंज जब भी उचित और आवश्यक समझें, व्यापारिक समय बढ़ा सकते हैं, आगे बढ़ा सकते हैं या घटा सकते हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article