बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज 14 जनवरी को मकर संक्रांति को लेकर बैंक बंद हैं या खुले हैं, कहां और क्यों? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज बुधवार 14 जनवरी 2026 है। आज कई राज्यों में मकर संक्रांति और माघ बिहू क्या त्योहार मनाया जा रहा है। इसलिए आपके मन में कंफ्यूजन होगा कि क्या आज बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai)। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आपके बैंक जाने से पहले हम यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट दे रहे हैं। एक बार जरूर देखें (bank se judi khabren)।

Makar Sankranti, bank se judi khabren, bank se judi jankari, bank holiday, bank holiday today

क्या आज मकर संक्रांति को लेकर बैंक बंद हैं (तस्वीर-isock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today: आज बुधवार 14 जनवरी 2026 है। आज कुछ राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। मकर संक्रांति को लेकर बैंक ग्राहकों के बीच बैंक छुट्टियों को लेकर काफी कन्फ्यूजन है। कई लोग नहीं जानते कि बैंक आज बंद रहेंगे या कल। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों और रीति-रिवाजों के आधार पर अलग-अलग होती हैं। इससे त्योहारों के समय ब्रांच जाने की प्लानिंग करने वाले ग्राहकों को अक्सर अनिश्चितता का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की पूरी जानकारी जरूर ले लें। RBI हर महीने पहले से बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह स्पष्ट किया जाता है कि किस दिन और किस राज्य या शहर में बैंक बंद रहेंगे। RBI की लिस्ट के अनुसार, आज यानी 14 जनवरी को भी कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आप बैंक ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर की छुट्टियों की जानकारी जरूर ले लें।

14 जनवरी को कहां और क्यों बंद रहेंगे बैंक?

मकर संक्रांति और माघ बिहू त्योहार की वजह से आज बुधवार को कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसमें गुजरात, ओडिशा, असम और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। बाकी राज्यों में बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।

15 जनवरी को बैंक की छुट्टियां

उत्तरायण पुण्यकाल, पोंगल और माघे/मकर संक्रांति के लिए गुरुवार को कई दक्षिणी और पूर्वी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसमें कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। मकर संक्रांति की तिथि को लेकर उत्तर प्रदेश में चल रहा भ्रम अब समाप्त हो गया है। योगी सरकार ने कैलेंडर में संशोधन करते हुए 15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इस निर्णय के बाद प्रदेश भर के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और बैंक गुरुवार, 15 जनवरी को बंद रहेंगे। पहले मकर संक्रांति की छुट्टी 14 जनवरी को निर्धारित की गई थी, क्योंकि आमतौर पर यह पर्व इसी दिन मनाया जाता है। हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव एसवीएस रंगा राव द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पहले 14 जनवरी को मकर संक्रांति के लिए ‘निर्बंधित अवकाश’ घोषित किया गया था। अब निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत 15 जनवरी को राज्य में ‘सार्वजनिक अवकाश’ के रूप में मान्यता दी गई है।

Bank Holiday January 2026: जनवरी की बाकी छुट्टियां

छुट्टी की तारीखछुट्टी का दिनकहां बैंक बंद रहेंगेबैंक बंद रहने का कारण
14 जनवरी 2026बुधवारगुजरात, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेशमकर संक्रांति / माघ बिहू
15 जनवरी 2026गुरुवारकर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेशपोंगल / उत्तरायण पुण्यकाल / मकर संक्रांति
16 जनवरी 2026शुक्रवारतमिलनाडुतिरुवल्लुवर दिवस
17 जनवरी 2026शनिवारतमिलनाडुउझावर थिरुनाल
18 जनवरी 2026रविवारपूरे देश मेंसाप्ताहिक अवकाश
23 जनवरी 2026शुक्रवारत्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगालनेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा / बसंत पंचमी
24 जनवरी 2026शनिवारपूरे देश मेंमहीने का चौथा शनिवार
25 जनवरी 2026रविवारपूरे देश मेंसाप्ताहिक अवकाश
26 जनवरी 2026सोमवारदेश भर मेंगणतंत्र दिवस

जनवरी 2026 में वीकेंड के अलावा भी रहेंगे बैंक बंद

जनवरी 2026 में बैंक केवल रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को ही बंद नहीं रहेंगे, बल्कि विभिन्न राज्यों में त्योहारों और स्थानीय आयोजनों के कारण अतिरिक्त बैंक छुट्टियां भी रहेंगी। चूंकि भारत में बैंक छुट्टियां राज्यवार तय की जाती हैं, इसलिए हर राज्य की छुट्टियों की सूची अलग-अलग हो सकती है। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी जरूरी बैंकिंग कार्य से पहले अपने राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट अवश्य जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

बैंक बंद होने पर भी डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी

बैंक छुट्टियों के दौरान ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। सभी प्रमुख डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य दिनों की तरह सक्रिय रहेंगी। UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं 24x7 उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे, बिलों का भुगतान कर सकेंगे, बैलेंस चेक कर सकेंगे और एटीएम से नकद निकासी भी कर पाएंगे।

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

यदि जनवरी के पहले कुछ दिनों में आपको बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य है जैसे नकद जमा या निकासी, चेक क्लियरेंस या दस्तावेजों से संबंधित काम तो उसकी योजना पहले से बना लेना बेहतर होगा। बैंक जाने से पहले यह जरूर सुनिश्चित करें कि आपके राज्य में उस दिन बैंक खुले हैं या नहीं। सही जानकारी के साथ की गई योजना आपका समय और परेशानी दोनों बचा सकती है।

सही जानकारी से होगी नए साल की बेहतर शुरुआत

नए साल की शुरुआत में थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी दिक्कतों से बचा सकती है। बैंक छुट्टियों की जानकारी पहले से जुटाकर आप अपने वित्तीय काम आसानी से निपटा सकते हैं और साल 2026 की शुरुआत बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article