बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज मंगलवार 3 मार्च 2026 को बैंक खुले हैं या बंद हैं? कहां और क्यों, दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज मंगलवार 3 मार्च 2026 है। आज कुछ राज्यों में होली छुट्टी है और कुछ में नहीं है। इसलिए बैंक जाने से पहले जान लीजिए आज आपके शहर या राज्य में बैंकों में छुट्टी तो नहीं है (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai)। बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) के लिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक करें।

Image

होली के लिए आज बैंक बंद हैं या नहीं (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today: आज मंगलवार 3 मार्च 2026 है। होली का त्योहार शुरू हो गया है। लेकिन दो दिन मनाई जा रही है। कहीं 3 तारीख को मनाई जा रही है तो कहीं 4 तारीख को मनाई जा रही है। इस वजह से इस बार भी बैंक छुट्टियों को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कई लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर 3 मार्च 2026 को बैंक बंद रहेंगे या 4 मार्च 2026 को बंद रहेंगे। दरअसल, भारत में बैंक छुट्टियां राज्य के अनुसार तय होती हैं। इसी वजह से कुछ राज्यों में 3 मार्च को बैंक बंद रहेंगे, तो कुछ राज्यों में 4 मार्च को छुट्टी रहेगी। वहीं, कुछ राज्यों में लगातार दो दिन तक बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने वालों को आरबीआई द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखनी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल पहले से ही बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट में बताया जाता है कि किस दिन और किस राज्य या शहर में बैंक किस वजह से बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले एक बार छुट्टियों की लिस्ट देख लें।

Bank Holiday: आज 3 मार्च को इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद

आज 3 मार्च 2026 को होली, डोल जात्रा, धुलंडी, होलिका दहन और अट्टुकल पोंगला जैसे त्योहारों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। जिन राज्यों में इस दिन बैंक की छुट्टी रहेगी, उनमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। इन राज्यों के लोगों को 3 मार्च को बैंक से जुड़ा कोई भी काम नहीं हो पाएगा, इसलिए वे पहले से योजना बना लें।

Bank Holiday: 4 मार्च 2026 को इन राज्यों में रहेगी छुट्टी

4 मार्च 2026 को भी कई राज्यों में होली और उससे जुड़े त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। इस दिन होली, धुलेटी और याओसांग (दूसरा दिन) के अवसर पर त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। इन राज्यों में रहने वाले ग्राहकों को 4 मार्च को बैंकिंग सेवाएं नहीं मिलेंगी।

Bank Holiday: इन राज्यों में दो दिन तक बंद रहेंगे बैंक

कुछ राज्यों में बैंक दो दिन लगातार बंद रहेंगे। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में 3 और 4 मार्च, दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday: मार्च 2026 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देखें

छुट्टी की तारीखराज्य / केंद्र शासित प्रदेशबैंक बंद रहने का कारण
3 मार्चमहाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार, झारखंड, केरल, आंध्र प्रदेशहोली (दूसरा दिन) / डोल जात्रा / धुलंडी / होलिका दहन / अट्टुकल पोंगाला
4 मार्चत्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय, हिमाचल प्रदेशहोली / धुलेटी / याओसांग (दूसरा दिन)
13 मार्चमिजोरमचापचर कुट
17 मार्चजम्मू और कश्मीरशब-ए-कद्र
19 मार्चमहाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, श्रीनगरगुड़ी पड़वा / उगादी त्योहार / तेलुगु नया साल / सजीबू नोंगमपनबा (चेराओबा) / पहला नवरात्र
20 मार्चजम्मू और कश्मीर, केरल, श्रीनगर, आंध्र प्रदेशईद-उल-फितर (रमज़ान) / जुमा-उल-विदा
21 मार्चअसम, गुजरात, मिज़ोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय, श्रीनगररमज़ान-ईद (ईद-उल-फ़ित्र) / ख़ुतुब-ए-रमज़ान / सरहुल
26 मार्चमिज़ोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, मुंबई, नागपुर, झारखंड, हिमाचल प्रदेशश्री राम नवमी
27 मार्चमध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार, आंध्र प्रदेशश्री राम नवमी (चैती दसाई)
31 मार्चगुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंडमहावीर जन्मकल्याणक / महावीर जयंती

Bank Holiday: छुट्टी के दौरान भी जारी रहती हैं डिजिटल बैंकिंग सेवाएं

बैंक अवकाश के दिनों में भले ही शाखाएं बंद रहती हों, लेकिन ग्राहकों के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहती हैं। एटीएम से कैश निकासी, यूपीआई के जरिए भुगतान, तथा इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग का उपयोग बिना किसी रुकावट के किया जा सकता है। यानी छुट्टी के दिन भी रोजमर्रा के सभी ऑनलाइन लेनदेन सामान्य रूप से चलते रहते हैं।

Bank Holiday: छुट्टियों की सूची जारी करता है भारतीय रिजर्व बैंक

हर वर्ष की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंकों की आधिकारिक छुट्टियों की सूची जारी करता है। इस सूची में राष्ट्रीय अवकाश, विभिन्न राज्यों के क्षेत्रीय त्योहार, सभी रविवार और प्रत्येक महीने के दूसरे व चौथे शनिवार शामिल होते हैं। इससे लोगों को अपने बैंकिंग कार्य पहले से व्यवस्थित करने में मदद मिलती है। आरबीआई बैंक छुट्टियों को तीन श्रेणियों में बांटता है। परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत अवकाश, आरटीजीएस अवकाश और बैंक खातों के समापन से संबंधित अवकाश।

Bank Holiday: इन दिनों बंद रहते हैं बैंक

देशभर में बैंक प्रत्येक रविवार और महीने के दूसरे तथा चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों पर भी बैंक अवकाश रहता है। अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों की सूची अलग हो सकती है। इसलिए यदि आपको किसी जरूरी काम से बैंक शाखा जाना हो, तो पहले अपने राज्य की अवकाश सूची अवश्य जांच लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article