बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 9 मई 2026 को बैंक बंद हैं या खुले हैं? दूर करें कंफ्यूजन

Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार 9 मई 2026 है। शनिवार को लेकर अक्सर बैंक जाने वाल ग्राहकों के मन में कन्फ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक खुले हैं या बंद हैं। इसलिए छुट्टियों की लिस्ट देखना ना भूलें।

Image

क्या आज बैंक बंद है या खुला है (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Saturday Bank Holiday Today : आज शनिवार 9 मई 2026 है। पैसे निकालने के अलावा बैंकिंग से जुड़े कई जरूरी कामों के लिए लोगों को बैंक जाना पड़ता है और खासतौर पर नौकरीपेशा वाले लोग शनिवार को अपने काम निपटाना चाहते हैं क्योंकि अधिकांश ऑफिस में शनिवार को छुट्टी (Bank Holiday Today) रहती है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि इस शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद हैं। आरबीआई नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखनी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंकों की आधिकारिक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें बताया जाता है कि कब,कहां और क्यों बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक से जुड़े कामों की प्लानिंग करने से पहले छुट्टियों की लिस्ट की देखनी चाहिए। आइए जानते हैं आज शनिवार को बैंक बंद हैं या नहीं।

Bank Holiday Today: आज शनिवार को बैंक बंद हैं

आज शनिवार 9 मई 2026 है। यह अप्रैल महीने का पहला दूसरा शनिवार है। RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक बैंक आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इन दोनों शनिवार को छोड़कर तीसरे और 5वें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जब तक कि कोई त्योहार या छुट्टी की घोषणा नहीं किया जाए। इससे साफ होता है कि आज देश भर में बैंक बंद रहेंगे यानी आज बैंक में कामकाज नहीं होगा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती की छुट्टी है।

Bank Holiday: मई 2026 की बाकी बैंक छुट्टियां

तारीखदिनछुट्टीप्रभावित राज्य
9 मई, 2026शनिवाररवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिनसिक्किम, पश्चिम बंगाल
10 मई, 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश (रविवार)सभी राज्य
16 मई, 2026शनिवारसिक्किम राज्य स्थापना दिवस (राज्य दिवस)सिक्किम
17 मई, 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश (रविवार)सभी राज्य
23 मई, 2026शनिवारचौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)सभी राज्य
24 मई, 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश (रविवार)सभी राज्य
26 मई, 2026मंगलवारकाजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिनगुजरात, चंडीगढ़, राजस्थान, नागालैंड, पश्चिम बंगाल
27 मई, 2026बुधवारईद-उल-अजहा (बकरी ईद)त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, नई दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड
28 मई, 2026गुरुवारईद-उल-अजहा जारी (बकरी ईद)जम्मू-कश्मीर
31 मई, 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश (रविवार)सभी राज्य

छुट्टियों में भी चालू रहती हैं डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं

हालांकि बैंक शाखाएं छुट्टियों के दौरान बंद रहती हैं, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहती हैं। ग्राहक एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं, यूपीआई के जरिए भुगतान कर सकते हैं और इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं। यानी रोजमर्रा के ऑनलाइन लेनदेन पर छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ता।

हर साल RBI जारी करता है बैंक छुट्टियों की सूची

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) प्रत्येक वर्ष की शुरुआत में पूरे साल की बैंक छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी करता है। इस सूची में राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय त्योहार, सभी रविवार और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार शामिल होते हैं, ताकि लोग अपने बैंकिंग कार्यों की योजना पहले से बना सकें।

बैंक छुट्टियों की तीन मुख्य श्रेणियां

RBI बैंक अवकाश को तीन प्रमुख वर्गों में बांटता है। परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत छुट्टियां, आरटीजीएस अवकाश और बैंक खातों के समापन से संबंधित अवकाश।

इन अवसरों पर बंद रहते हैं बैंक

देशभर में बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे तथा चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों पर भी बैंक अवकाश रहता है। अलग-अलग राज्यों में त्योहारों की तिथियां अलग हो सकती हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले स्थानीय छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी परेशानी से बचा जा सके।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article