Saturday Bank Holiday Today: लोगों को कैश निकालने और कई जरूरी बैंकिंग कामों के लिए अक्सर बैंक जाना पड़ता है। खासकर नौकरीपेशा लोग वीकेंड यानी शनिवार को अपने बैंक से जुड़े काम निपटाना चाहते हैं। लेकिन शनिवार को लेकर अक्सर मन में कंफ्यूजन बना रहता है कि आज बैंक खुले रहेंगे या बंद (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai)। दरअसल, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लेनी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह बताया जाता है कि किस तारीख को और किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) या उस लिस्ट को जरूर देखें जहां छुट्टियों की लिस्ट दी गई है।
Bank Holiday: उत्तर प्रदेश में आज क्यों बंद रहेंगे बैंक?
आज शनिवार 3 जनवरी 2026 है। अगर आप आज बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में 3 जनवरी को बैंक बंद रहेंगे। यह छुट्टी हजरत अली के जन्मदिन के अवसर पर दी गई है। हजरत अली का जन्मदिन इस्लाम धर्म में एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में बैंक अवकाश घोषित किया है। इसलिए यूपी के सभी सरकारी और निजी बैंक शाखाएं इस दिन बंद रहेंगी।
Bank Holiday: बाकी राज्यों में क्या रहेगा हाल?
उत्तर प्रदेश के अलावा देश के अन्य राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दिन महीने का पहला शनिवार है और पहले शनिवार को आमतौर पर बैंकों में कामकाज होता है। बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं।
Bank Holiday: क्या करें यूपी के लोग?
अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और 3 जनवरी को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, जैसे चेक जमा करना, ड्राफ्ट बनवाना या कोई शाखा से जुड़ा काम, तो बेहतर होगा कि इसे किसी और दिन के लिए टाल दें। संक्षेप में कहें तो 3 जनवरी को यूपी में बैंक बंद रहेंगे, जबकि बाकी राज्यों में खुले रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की स्थिति जरूर जांच लें और समय की बचत करें।
Bank Holiday January 2026: जनवरी की बाकी छुट्टियां
| छुट्टी की तारीख | छुट्टी का दिन | कहाँ बैंक बंद रहेंगे | बैंक बंद रहने का कारण |
|---|---|---|---|
| 3 जनवरी 2026 | शनिवार | उत्तर प्रदेश | हजरत अली का जन्मदिन |
| 4 जनवरी 2026 | रविवार | पूरे देश में | साप्ताहिक अवकाश |
| 10 जनवरी 2026 | शनिवार | पूरे देश में | महीने का दूसरा शनिवार |
| 11 जनवरी 2026 | रविवार | पूरे देश में | साप्ताहिक अवकाश |
| 12 जनवरी 2026 | सोमवार | पश्चिम बंगाल | स्वामी विवेकानंद जयंती |
| 14 जनवरी 2026 | बुधवार | गुजरात, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश | मकर संक्रांति / माघ बिहू |
| 15 जनवरी 2026 | गुरुवार | कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश | पोंगल / उत्तरायण पुण्यकाल / मकर संक्रांति |
| 16 जनवरी 2026 | शुक्रवार | तमिलनाडु | तिरुवल्लुवर दिवस |
| 17 जनवरी 2026 | शनिवार | तमिलनाडु | उझावर थिरुनाल |
| 18 जनवरी 2026 | रविवार | पूरे देश में | साप्ताहिक अवकाश |
| 23 जनवरी 2026 | शुक्रवार | त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल | नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा / बसंत पंचमी |
| 24 जनवरी 2026 | शनिवार | पूरे देश में | महीने का चौथा शनिवार |
| 25 जनवरी 2026 | रविवार | पूरे देश में | साप्ताहिक अवकाश |
| 26 जनवरी 2026 | सोमवार | देश भर में | गणतंत्र दिवस |
Bank Holiday: छुट्टियों में भी जारी रहती हैं बैंकिंग सेवाएं
भले ही यूपी में बैंक शाखाएं बंद रहें, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस दिन भी आप ATM से पैसे निकाल सकते हैं, UPI के जरिए भुगतान कर सकते हैं। इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी रोजमर्रा के डिजिटल लेनदेन बिना किसी रुकावट के चलते रहेंगे।
Bank Holiday: बैंक कब बंद रहते हैं?
अगर बैंक बंद रहने की बात करें, तो देशभर में रविवार और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों के अवसर पर भी बैंकों में अवकाश रहता है। ये छुट्टियां राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि हर राज्य का अपना छुट्टियों का कैलेंडर होता है। ऐसे में यदि आप बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की बैंक छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें। इससे समय की बचत होगी और किसी भी असुविधा से बचा जा सकेगा।
