बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 28 फरवरी को बैंक बंद हैं या खुले हैं ? दूर करें कंफ्यूजन

Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार 28 फरवरी 2026 है। शनिवार को लेकर अक्सर कन्फ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक खुले हैं या बंद हैं। आमतौर पर हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि बाकी शनिवारों को बैंक खुले रहते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले जान लीजिए आज बैंक में छुट्टी तो नहीं है (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai)। बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) के लिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक करें।

Image

जानिए आज शनिवार बैंक बंद है या खुला है (तस्वीर-isock)

Photo : iStock

Saturday Bank Holiday Today : आज शनिवार 28 फरवरी 2026 है और इस महीने का आखिरी दिन भी है। बैंक से कैश निकालने के अलावा भी कई जरूरी काम ऐसे होते हैं जिनके लिए ब्रांच जाना पड़ता है। खासकर नौकरीपेशा लोग अपने बैंकिंग काम निपटाने के लिए शनिवार का दिन चुनते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि आज बैंक खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai) या बंद (kya aaj bank band hai)। नियम के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक हर साल बैंकों की आधिकारिक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें राज्यों और शहरों के अनुसार अवकाश की जानकारी दी जाती है। ऐसे में बैंक से जुड़ी ताजा खबरों और छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही ब्रांच जाने की योजना बनाना बेहतर रहेगा। आइए जानते हैं आज बैंक खुले हैं या बंद है।

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं

आज शनिवार 28 फरवरी 2026 है। यह फरवरी महीने का चौथा शनिवार है। RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक बैंक आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इन दोनों शनिवार को छोड़कर सभी शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जब तक कि कोई त्योहार या छुट्टी का ऐलान नहीं किया जाए। इससे साफ होता है आज चौथा शनिवार है इसलिए देश भर में आज बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday: छुट्टी के दौरान भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी

बैंक की छुट्टियों में भले ही शाखाएं बंद रहती हों, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहती हैं। ग्राहक एटीएम से कैश निकासी कर सकते हैं, यूपीआई के जरिए भुगतान कर सकते हैं और इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग का सहज उपयोग कर सकते हैं। यानी रोजमर्रा के सभी ऑनलाइन लेनदेन बिना किसी बाधा के जारी रहते हैं।

Bank Holiday: RBI हर साल जारी करता है छुट्टियों की आधिकारिक सूची

भारतीय रिजर्व बैंक हर वर्ष की शुरुआत में बैंकों की छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी करता है। इस सूची में राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय त्योहार, सभी रविवार और प्रत्येक महीने के दूसरे व चौथे शनिवार शामिल होते हैं। इससे लोगों को अपने बैंकिंग कार्यों की पहले से योजना बनाने में आसानी होती है। RBI छुट्टियों को तीन श्रेणियों में विभाजित करता है। परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) के तहत अवकाश, आरटीजीएस (RTGS) अवकाश और बैंक खातों के समापन से संबंधित अवकाश।

Bank Holiday: इन दिनों बंद रहते हैं बैंक

देशभर में बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय पर्वों पर भी बैंक शाखाओं में अवकाश रहता है। अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां भिन्न हो सकती हैं। इसलिए यदि आपको बैंक शाखा में कोई जरूरी काम है, तो पहले अपने राज्य की छुट्टियों की सूची अवश्य जांच लें, ताकि समय की बचत हो और असुविधा से बचा जा सके।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article