बिजनेस

Bank Holiday Today: आज शुक्रवार 12 दिसंबर को एक राज्य में बैंक बंद रहेंगे, क्यों? देखें RBI होलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today: आज शुक्रवार 12 दिसंबर 2025 है। आज एक राज्य में बैंक बंद है। आपके मन में कंफ्यूजन होगा कि क्या आज हमारे राज्य में तो बैंक बंद नहीं है Kya aaj bank band hai ya khula hai)। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आपके बैंक जाने से पहले हम यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट एक बार जरूर देखें (bank se judi khabren)।

Image

आज कहां और क्यों बैंक बंद हैं? देखें आरबीआई होलिडे लिस्ट (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today: आज शुक्रवार 12 दिसंबर 2025 है। एक राज्य को छोड़कर भारत के सभी राज्यों में बैंक अपनी सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। आज के दिन कोई बड़ा त्योहार, राष्ट्रीय आयोजन या ऐसा विशेष अवसर नहीं है जिसकी वजह से पूरे देश में बैंक बंद करने की जरूरत हो। इसलिए सरकारी और प्राइवेट बैंक दोनों ही अपने नियमित समय पर काम करेंगे। ग्राहक इस दिन बैंक जाकर कैश निकासी, जमा, पासबुक अपडेट, चेक क्लीयरेंस जैसी सभी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। बैंक कर्मचारियों के लिए भी यह दिन एक सामान्य कार्यदिवस रहेगा। आइए जानते हैं किस राज्य में आज बैंक बंद रहेंगे।

मेघालय में आज रहेगा बैंक अवकाश

हालाकि, देश के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में 12 दिसंबर को बैंक की छुट्टी घोषित की गई है। राज्य की छुट्टियों की लिस्ट में इस दिन को एक क्षेत्रीय अवकाश के रूप में मान्यता दी जाती है। इसी कारण मेघालय के सभी बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। यहां के ग्राहकों को इस दिन किसी भी शाखा से संबंधित सेवा प्राप्त नहीं होगी। मेघालय में आज गारो जनजाति के स्वतंत्रता सेनानी पा तोगन नेंगमिनजा संगमा की पुण्यतिथि है, इस अवसर पर यहां छुट्टी रहती है। इसलिए यहां बैंक बंद रहेंगे।

अन्य राज्यों में बैंकों में नियमित काम

मेघालय को छोड़कर बाकी सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 12 दिसंबर 2025 को बैंक नियमित समय पर खुलेंगे। इसलिए ग्राहकों को अपने कामों की योजना बनाने में किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर कोई ग्राहक किसी विशेष कार्य के लिए बैंक जाना चाहता है, तो वह निश्चिंत होकर अपनी निकटतम शाखा में जा सकता है। कुल मिलाकर 12 दिसंबर 2025 को पूरे भारत में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी, बस मेघालय में इस दिन बैंक अवकाश रहेगा।

दिसंबर 2025 के आगामी बैंक हॉलिडे

  • 12 दिसंबर (शुक्रवार): मेघालय में गारो जनजाति के स्वतंत्रता सेनानी पा तोगन नेंगमिनजा संगमा की पुण्यतिथि पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 दिसंबर (गुरुवार): मेघालय में प्रसिद्ध खासी कवि यू सोसो थाम की पुण्यतिथि पर बैंक हॉलिडे होगा।
  • 19 दिसंबर (शुक्रवार): गोवा लिबरेशन डे पर पूरे गोवा में बैंक की छुट्टी रहेगी।
  • 20 दिसंबर (शनिवार) और 22 दिसंबर (सोमवार): सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग त्योहार के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे।
  • 21 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इस तरह, सिक्किम में बैंक तीन दिन लगातार बंद रहेंगे।
  • 24 दिसंबर (बुधवार): मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस ईव पर बैंक की छुट्टी रहेगी।
  • 25 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस के अवसर पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 दिसंबर (शुक्रवार): मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बैंक हॉलिडे। इन राज्यों में वीकेंड सहित कुल चार दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे।
  • 30 दिसंबर (मंगलवार): मेघालय में स्वतंत्रता सेनानी यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि पर बैंक छुट्टी रहेगी।
  • 31 दिसंबर (बुधवार): मिजोरम और मणिपुर में न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • इसके अलावा, RBI के अनुसार, दिसंबर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को नियमित बैंक हॉलिडे होते हैं।

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

भले ही मेघालय में बैंक बंद रहेंगे, लेकिन डिजिटल सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। ग्राहक मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और एटीएम जैसी सुविधाओं का उपयोग सामान्य रूप से कर सकेंगे। देश के अन्य हिस्सों में भी लोग ऑनलाइन लेन-देन और डिजिटल पेमेंट आसानी से कर पाएंगे।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article