बिजनेस

Bank Holiday Today: आज मंगलवार 23 सितंबर 2025 को इस राज्य में बैंक बंद हैं, देखें RBI होलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today: आज शनिवार, 23 सितंबर 2025 है। अगर आप आज बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यहां जान लें आज बैंक खुले हैं (Kya Aaj Bank Khule hain) या नहीं (kya aaj bank band hai) क्योंकि एक राज्य में आज बैंकों में छुट्टी है।

Image

आज कहां और क्यों बैंक बंद है (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today : आज मंगलवार 23 सितंबर 2025 को जम्मू और कश्मीर में महाराजा हरि सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में बैंक और सरकारी कार्यालयों की छुट्टी घोषित की गई है। राज्य सरकार की छुट्टियों के मुताबिक आज जम्मू-कश्मीर में सभी बैंक, सरकारी ऑफिस, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। हालांकि, देश के बाकी राज्यों में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। महाराजा हरि सिंह जम्मू और कश्मीर के अंतिम शासक थे। उनका जन्म 23 सितंबर 1895 को हुआ था और उन्होंने 1925 में राज्य की बागडोर संभाली थी। वे एक प्रगतिशील सोच वाले शासक माने जाते हैं, जिन्होंने समाज सुधार, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए भी कई नीतियां लागू की।

Bank Holiday: सितंबर 2025 में बाकी बैंक छुट्टियां

बैंक छुट्टी कबछुट्टी क्योंछुट्टी कहां
28 सितंबर (शनिवार) चौथा शनिवारसभी राज्यों में बैंक बंद
29 सितंबर (सोमवार) महा सप्तमीत्रिपुरा, असम, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, बिहार में बैंक बंद
30 सितंबर (मंगलवार) महा अष्टमीत्रिपुरा, ओडिशा, असम, मणिपुर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे

Bank Holiday: बैंक कब बंद रहते हैं?

सप्ताहांत के अलावा, बैंक राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक अवसरों पर भी बंद रहते हैं, जो राज्यों की छुट्टियों पर निर्भर करता है। इसलिए बैंक जाने वाले लोगों को ध्यान देना चाहिए कि भारत में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होते हैं। बैंक जाने से पहले, आपको छुट्टियों की लिस्ट की लिस्ट जरूर देखनी चाहिए।

Bank Holiday: छुट्टियों में करें डिजिटल बैंकिंग

अगर आपकी नजदीकी शाखा किसी छुट्टी के कारण बंद है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आजकल अधिकतर बैंकिंग सेवाएं इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम के जरिए 24x7 उपलब्ध रहती हैं। डिजिटल बैंकिंग से आप कर सकते हैं। पैसे ट्रांसफर (UPI, NEFT, RTGS), फिक्स्ड डिपॉजिट खोलना या मैनेज करना, बैलेंस चेक करना, बिल पेमेंट करना।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article