बिजनेस

DA तो बढ़कर 63% हुआ लेकिन सैलरी कितनी बढ़ेगी? लेवल 1 से 10 के कर्मचारी यहां देखें पूरा हिसाब

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जुलाई-दिसंबर 2026 की अवधि के लिए 63% महंगाई भत्ता (DA) मिलेगा।

Image

महंगाई भत्ता बढ़ोतरी

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने अपने लाखों कर्मचारी को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी का किया है। केंद्र सरकार ने आज (बुधवार, 28 अक्टूबर 2026) घोषणा की कि कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी की जाएगी, जो अभी 60% है। इस बढ़ोतरी के बाद डीए बढ़कर 63% हो गई है। 8वें वेतन आयोग लागू होने से पहले इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं कि लेवल 1 से 10 तक के कर्मचारियों की इस डीए बढ़ोतरी से वेतन में कितनी बढ़ोतरी होगी।

एरियर भी मिलने की पूरी संभावना

केंद्रीय कर्मचारियों को नवंबर के अंत में मिलने वाले वेतन के साथ, जुलाई-अक्टूबर की अवधि का DA एरियर (बकाया राशि) मिलने की संभावना है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वेतन की गणना एक महीने की 15 तारीख से अगले महीने की 15 तारीख तक की जाती है।

DA के 63% तक पहुंचने से लेवल 1-10 के कर्मचारियों के वेतन पर असर-

पे लेवलन्यूनतम बेसिक सैलरी (₹/माह)60% DA (₹)63% DA (₹)हर महीने सैलरी में बढ़ोतरी (₹)
लेवल 118,00010,80011,340540
लेवल 219,90011,94012,537597
लेवल 321,70013,02013,671651
लेवल 425,50015,30016,065765
लेवल 529,20017,52018,396876
लेवल 635,40021,24022,3021,062
लेवल 744,90026,94028,2871,347
लेवल 847,60028,56029,9881,428
लेवल 953,10031,86033,4531,593
लेवल 1056,10033,66035,3431,683

महंगाई से निपटने के लिए साल में दो बार होता है बदलाव

केंद्र सरकार महंगाई के प्रभाव को कम करने के लिए हर साल दो बार जनवरी और जुलाई में DA और DR की दरों की समीक्षा करती है।

महंगाई भत्ता (DA): यह कार्यरत कर्मचारियों के मूल वेतन के आधार पर दिया जाता है।

महंगाई राहत (DR): यह पेंशनभोगियों को मिलने वाला लाभ है, जिससे उन्हें बढ़ती कीमतों से राहत मिलती है।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article