बिजनेस

SBI में 5 लाख की FD करवाने पर कितना मिलेगा ब्याज? जानें कब डबल होगा पैसा

SBI FD Returns: अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित निवेश के साथ बढ़ाना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Image

SBI में 5 लाख की एफडी पर कितना मिलेगा रिटर्न (AI Generated Image)

SBI FD Returns: अगर आप भी अपनी बचत को सुरक्षित निवेश के साथ बढ़ाना चाहते हैं तो एफडी (FD) में निवेश कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई (SBI) अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। आप बैंक में 5 लाख की एफडी करवा सकते हैं। इतना ही नहीं, 5 लाख की एफडी को लंबे समय तक बनाए रखते हैं तो सीनियर सिटीजन का पैसा दोगुना भी हो सकता है।

5 लाख की एफडी पर कितना मिलेगा रिटर्न

अगर आप 5 लाख रुपये की एफडी 1 साल के लिए करवाते हैं तो सामान्य नागरिक को मैच्योरिटी पर करीब 5,31,990 रुपये मिलेंगे। वहीं, वरिष्ठ नागरिक को 6.75 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से करीब 5,34,614 रुपये मिल सकते हैं। वहीं अगर आप

5 लाख रुपये को 2 साल के लिए जमा करते हैं, तो सामान्य नागरिक को मैच्योरिटी पर 5,67,701 रुपये और वरिष्ठ नागरिक को 5,73,313 रुपये मिल सकते हैं। हालांकि, जैसे-जैसे आप अवधि बढ़ाते चलेंगे आपका रिटर्न भी बढ़ता जाएगा। जैसे अगर आप 10 साल तक 5 लाख रुपये की एफडी बनाए रखते हैं, तो सामान्य नागरिक को करीब 9,11,488 रुपये मिल सकते हैं। वहीं, वरिष्ठ नागरिक की मैच्योरिटी राशि लगभग 10,05,728 रुपये हो सकती है। इस तरह वरिष्ठ नागरिकों की जमा राशि 10 साल में दोगुने के करीब पहुंच सकती है।

निवेश की राशिएफडी अवधिसामान्य नागरिक ब्याजसामान्य नागरिक मैच्योरिटीसीनियर सिटीजन ब्याजसीनियर सिटीजन मैच्योरिटी
5 लाख रुपये1 साल6.25%5,31,990 रुपये6.75%5,34,614 रुपये
5 लाख रुपये2 साल6.40%5,67,701 रुपये6.90%5,73,313 रुपये
5 लाख रुपये3 साल6.30%6,03,131 रुपये6.80%6,12,099 रुपये
5 लाख रुपये4 साल6.30%6,42,036 रुपये6.80%6,54,795 रुपये
5 लाख रुपये5 साल6.05%6,75,088 रुपये7.05%7,09,129 रुपये
5 लाख रुपये6 साल6.05%7,16,867 रुपये7.05%7,60,460 रुपये
5 लाख रुपये7 साल6.05%7,61,231 रुपये7.05%8,15,507 रुपये
5 लाख रुपये8 साल6.05%8,08,341 रुपये7.05%8,74,538 रुपये
5 लाख रुपये9 साल6.05%8,58,367 रुपये7.05%9,37,842 रुपये
5 लाख रुपये10 साल6.05%9,11,488 रुपये7.05%10,05,728 रुपये

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि, एफडी करवाने से पहले बैंक की लागू ब्याज दरों, मैच्योरिटी की शर्तों और समय से पहले पैसा निकालने पर लगने वाली पेनल्टी की जानकारी जरूर लें। एफडी से मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में भी आ सकता है। ध्यान दें कि ऊपर दी गई मैच्योरिटी रकम एसबीआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर बताई गई है। वास्तविक रिटर्न बैंक की लागू दरों, ब्याज की गणना के तरीके और एफडी की शर्तों के अनुसार अलग हो सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article