बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज मंगलवार 21 अक्टूबर को बैंक बंद हैं या खुले हैं? कहां और क्यों, देखें RBI होलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today: आज मंगलवार 21 अक्टूबर 2025 है। आज कुछ राज्यों में दिवाली और लक्ष्मी पूजा मनाई जा रही है। इस लिए वहां छुट्टी रहेगी। आपके मन में कंफ्यूजन है कि क्या आज बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai)। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए बैंक जाने से पहले यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखें।

Image

जानिए आज कहां बैंक बंद हैं और कहां खुले हैं (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today: आज मंगलवार 21 अक्टूबर 2025 है। इस बार चंद्र पंचांग के अनुसार दिवाली अलग-अलग राज्यों अलग-अलग दिन मनाई जा रही है। कुछ राज्यों में 20 अक्टूबर (सोमवार) को दिवाली मनाई गई, जबकि कुछ राज्यों में यह पर्व 21 अक्टूबर (मंगलवार) को मनाया जा रहा है। जहां अधिकांश राज्यों सोमवार 20 अक्टूबर को दिवाली मनाई गई, वहीं कई अन्य राज्यों में एक दिन बाद मंगलवार 21 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के साथ दिवाली मनाई जा रही है। त्योहारों की तारीखों में इस अंतर के कारण पूरे भारत में बैंकों की छुट्टियों को लेकर भ्रम की स्थिति है। इसलिए बैंक जाने की प्लानिंग बनाने में मदद के लिए अक्टूबर महीने में बैंकों के बंद रहने की पूरी जानकारी यहां दी गई है। स्थानीय परंपराओं के आधार पर बैंकों में छुट्टी राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं। आइए जानते हैं आज कहां बैंक बंद रहेंगे।

21 अक्टूबर को कहां बंद रहेंगे बैंक, कहां नहीं

देश के कुछ चुनिंदा राज्यों में 21 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा या दिवाली के अगले दिन के अवसर पर बैंकों में अवकाश रहेगा। महाराष्ट्र, ओडिशा, सिक्किम, बिहार, जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में इस दिन आधिकारिक बैंक छुट्टी घोषित की गई है। इन राज्यों में मंगलवार 21 अक्टूबर को भी बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। जबकि देश के अधिकतर उत्तर और दक्षिण भारतीय हिस्सों में दिवाली 20 अक्टूबर सोमवार को मनाई गई।

अक्टूबर 2025 में बैंकों में बाकी छुट्टियां

  • 21 अक्टूबर (मंगलवार) - दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) / दीपावली / गोवर्धन पूजा के लिए मध्य प्रदेश (भोपाल), ओडिशा (भुवनेश्वर), सिक्किम (गंगटोक), मणिपुर (इंफाल), जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र (मुंबई) में बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 अक्टूबर (बुधवार) - दिवाली (बलि प्रतिपदा) / विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस / गोवर्धन पूजा / बलिपद्यामी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 अक्टूबर (गुरुवार) - भाई बिज / भाईदूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा (दीपावली) / भ्रातृद्वितीया / निंगोल चक्कौबा के कारण अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 अक्टूबर (शनिवार) - चौथे शनिवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 अक्टूबर (रविवार) - रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 अक्टूबर (सोमवार) - छठ पूजा (शाम की पूजा) के कारण कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 अक्टूबर (मंगलवार) - छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 अक्टूबर (शुक्रवार) - सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कारण अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे।

छुट्टियों में भी करें ऑनलाइन बैंकिंग

छुट्टियों के दौरान भी आप ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग का उपयोग बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं, जब तक कोई तकनीकी समस्या या आधिकारिक सूचना न हो। अगर कैश की आवश्यकता हो, तो एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहती हैं। इसके अलावा, डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म जैसे कि बैंकिंग ऐप्स और UPI भी सुचारू रूप से काम करते रहेंगे।

Bank Holiday: कब बंद रहते हैं बैंक?

बैंक सप्ताहांत के अलावा, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों पर भी बंद रहते हैं। इन छुट्टियों की तिथियां राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि हर राज्य का छुट्टियों का कैलेंडर अलग होता है। इसलिए यदि आप बैंक जाने का मन बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article