बिजनेस

Stock Market Outlook: अगले हफ्ते शेयर बाजार के लिए कई फैक्टर्स पर रखें नजर, IIP डेटा, फेड मिनट्स और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से तय होगी मार्केट की चाल

Stock Market Outlook For Next Week: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। आईआईपी डेटा, फेड मिनट्स (टिप्पणी), चौथी तिमाही के नतीजे और घरेलू आर्थिक आंकड़ों पर बाजार की चाल निर्भर करेगी। घरेलू स्तर पर 28 मई को अप्रैल का इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन इंडेक्स (आईआईपी) का डेटा जारी किया जाएगा। 30 मई को वित्त वर्ष 2024-25 की जीडीपी का प्रोविजनल डेटा और वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के जीडीपी के अनुमान जारी किए जाएंगे।

Image

कई फैक्टर्स पर रखें नजर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता अहम
  • कई फैक्टर्स पर रहेगी नजर
  • अगले हफ्ते आएगा आईआईपी डेटा

Stock Market Outlook For Next Week: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। आईआईपी डेटा, फेड मिनट्स (टिप्पणी), चौथी तिमाही के नतीजे और घरेलू आर्थिक आंकड़ों पर बाजार की चाल निर्भर करेगी। घरेलू स्तर पर 28 मई को अप्रैल का इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन इंडेक्स (आईआईपी) का डेटा जारी किया जाएगा। 30 मई को वित्त वर्ष 2024-25 की जीडीपी का प्रोविजनल डेटा और वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के जीडीपी के अनुमान जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें -

किन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

अगले हफ्ते पीसी ज्वैलर्स, बजाज हेल्थकेयर, ब्लूडार्ट, लूमैक्स इंडस्ट्रीज, पार्क होटल्स, ईआईडीपैरी, ईपैक, हिंदुस्तान कॉपर, जेके लक्ष्मी सीमेंट, 3एम इंडिया और बजाज ऑटो समेत अन्य कंपनियों की ओर से वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए जाएंगे।

अमेरिका में 28 मई को फेड मीटिंग के मिनट्स जारी किए जाएंगे। इससे यूएस की मौद्रिक नीति के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी। 29 मई को पहली तिमाही का जीडीपी डेटा जारी किया जाएगा।

बीता हफ्ता मिलाजुला रहा

भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता मिलाजुला रहा। इस दौरान निफ्टी और सेंसेक्स 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,853 और 81,721 पर बंद हुए। 19-23 मई के कारोबारी सत्र में पीएसयू बैंक और रियल्टी में खरीदारी देखी गई। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.12 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 2.66 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

एफएमसीजी और फार्मा में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 0.92 प्रतिशत और निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

मजबूत सपोर्ट 24,500 के आसपास

मास्टर ट्रस्ट ग्रुप के डायरेक्टर, पुनीत सिंघानिया ने कहा, "इस हफ्ते निफ्टी 25,000 के नीचे नुकसान के साथ बंद हुआ है। हालांकि, इंडेक्स अपने मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है। 59 पर आरएसआई मजबूती के संकेत देता है। मजबूत सपोर्ट 24,500 के आसपास है। अगर यह टूटता है तो निफ्टी में 24,200 के स्तर देखने को मिल सकते हैं।" (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article