बिजनेस

कौन हैं TCS की कमान संभालने वाले के कृतिवासन, जानिए उनके बारे में 5 बड़ी बातें

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 17, 2023, 12:34 PM IST

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के सीईओ पद से गोपीनाथन के इस्तीफे के बाद अब कृतिवासन इस पद को संभालेंगे। वह 15 सितंबर, 2023 से टीसीएस के नए एमडी और सीईओ के रूप में काम शुरू करेंगे।

Image

गोपीनाथन और कृतिवासन (Times Network)

आईटी सॉल्यूशंस और कंसल्टिंग फर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के सीईओ राजेश गोपीनाथन के इस्तीफा देने के बाद उनकी जगह कंपनी की कमान के कृतिवासन को दी गई है। आईटी फर्म ने कहा कि कृतिवासन 15 सितंबर, 2023 से टीसीएस के नए एमडी और सीईओ के रूप में कार्यभार संभालेंगे। आपको बता रहे हैं कृतिवासन से जुड़ी कुछ अहम बातें।

  • कृतिवासन अभी टीसीएस में बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) बिजनेस ग्रुप के अध्यक्ष और वैश्विक प्रमुख हैं।
  • कृतिवासन 1989 में टीसीएस में शामिल हुए थे और 34 से अधिक वर्षों से कंपनी का हिस्सा हैं।
  • कृतिवासन के पास मद्रास विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री और आईआईटी कानपुर से औद्योगिक और प्रबंधन इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री है।
  • टीसीएस में अपने समय के दौरान कृतिवासन ने वितरण, ग्राहक संबंध प्रबंधन, बड़े कार्यक्रम प्रबंधन और बिक्री में विभिन्न जिम्मेदारियां और भूमिकाएं निभाई हैं।
  • सबसे अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों में से एक के कृतिवासन ने 2018-19 में 4.3 करोड़ रुपये का वेतन हासिल किया था

टीसीएस में गोपीनाथन का 22 साल का करियर

कंपनी की ओर से बयान में कहा गया था कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में शानदार 22 साल के करियर और पिछले छह साल से प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में कार्यरत राजेश गोपीनाथन ने अपने अन्य कार्यों के कारण पद से हटने का फैसला किया है। जानिए उनसे जुड़ी कुछ अहम बातें।

  • गोपीनाथ लगभग 22 साल से टीसीएस से जुड़े थे।
  • सीईओ पद के साथ कंपनी में वह मैनेजिंग डायरेक्टर की भूमिका भी निभा रहे थे।
  • कंपनी को 22 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वैल्यूएशन वाली ग्लोबल कंपनी बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।
  • गुजरात के अहमदाबाद में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से पढ़े राजेश के नेतृत्व में कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर्स के पार (अप्रैल, 2018 में) चला गया था। कंपनी इसी के साथ तब हिंदुस्तान में सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई थी। 1994 से
  • 1996 में आईआईएम अहमदाबाद से पीजीडीएम करने से पहले उन्होंने 1990 से 1994 के बीच तिरुचिपल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी।
अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article