शहर

मंदसौर पुलिस का सायबर ठगों पर कड़ा प्रहार, 11 करोड़ की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर सायबर क्राइम न्यूज़: मंदसौर सायबर क्राइम पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने 150 से अधिक म्यूल बैंक अकाउंट और म्यूल मोबाइल सिम का विश्लेषण कर राजस्थान के जयपुर में दबिश देकर 5 आरोपियों और बिहार के अरवल जिले से मुख्य सरगना को पकड़ा।

Image

सांकेतिक फोटो-Istock

मंदसौर सायबर क्राइम न्यूज़: मंदसौर पुलिस ने सायबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मैट्रिमोनियल साइट पर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 6 ठगों को जयपुर और बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक यह गिरोह 100 से अधिक वारदातों में 11 करोड़ से अधिक की ठगी कर चुका है। मंदसोर पुलिस को गिरोह का इंटरनेशनल कनेक्शन भी सामने आया जिसकी सघन जांच की जा रही है।

मंदसोर एसपी विनोद कुमार मीणा ने पुरे मामले का खुलासा करते हुए बताया की जिले की शामगढ़ निवासी पीड़िता ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाया था। ठगों ने खुद को NRI बताकर नकली फोटो, नकली परिजनों से व्हाट्सएप पर बात करवा कर शादी का झांसा दिया। विश्वास जीतने के बाद विदेश से महंगा गिफ्ट भेजने, कस्टम में पकड़े जाने और टैक्स-प्रोसेसिंग फीस के नाम पर कस्टम ऑफिसर बनकर धमकाकर 7.5 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

150 से अधिक म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा

पीड़िता की शिकायत पर शामगढ़ थाने में अपराध दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने 150 से अधिक म्यूल बैंक अकाउंट और म्यूल मोबाइल सिम का विश्लेषण कर राजस्थान के जयपुर में दबिश देकर 5 आरोपियों और बिहार के अरवल जिले से मुख्य सरगना को पकड़ा।

गिरोह विदेश में बैठे कॉलर द्वारा मैट्रिमोनियल साइट पर लोगों को फंसाता था। एक टीम आगरा, फिरोजाबाद, दिल्ली, बिहार और भोपाल से म्यूल अकाउंट और सिम उपलब्ध कराती थी। दूसरी टीम दूसरे राज्यों में ठिकाना बनाकर ठगी की रकम निकालकर CDM खातों में जमा करती थी। खाता फ्रीज होते ही मोबाइल, सिम, पासबुक और ATM नष्ट कर दिए जाते थे। हर मोबाइल के पीछे पर्ची पर खाता नंबर लिखा होता था। पुलिस टीम ने आरोपीयो के कब्जे से 22 एंड्रॉयड मोबाइल, 30 म्यूल सिम, 5 ATM कार्ड और 8 लाख रुपये से अधिक की राशि विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराई गई है, जिसे न्यायालयीन प्रक्रिया से पीड़िता को वापस दिलाया जाएगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article