बिजनेस

Jyoti CNC Automation IPO: ज्योति सीएनसी होगा 2024 का पहला आईपीओ, 9 जनवरी से मिलेगा पैसा लगाने का मौका

Jyoti CNC Automation IPO: फिलहाल ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन ने अपने आईपीओ प्राइस का ऐलान नहीं किया है। कंपनी आईपीओ इश्यू से 1000 करोड़ जुटाएगी। इसका आईपीओ मेनबोर्ड का होगा। आईपीओ के बाद कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) और एनसएई (NSE) लिस्ट होगा।

Image

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन आईपीओ

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ज्योति सीएनसी होगा 2024 का पहला आईपीओ
  • 9 जनवरी को खुलेगा इश्यू
  • 11 जनवरी तक निवेश का मौका

Jyoti CNC Automation IPO: 2023 में कई सारे आईपीओ (IPO) इश्यू आए। इनमें से अधिकतर ने निवेशकों को फायदा कराया। 2024 में भी ढेरों आईपीओ इश्यू आ सकते हैं। इनमें पहला आईपीओ है ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन (Jyoti CNC Automation IPO) का। ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन का आईपीओ 9 दिसंबर को खुलने जा रहा है। इसके आईपीओ में आपके पास 11 जनवरी तक आवेदन करने का मौका होगा। आगे जानिए ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के पब्लिक इश्यू की पूरी डिटेल।

ये भी पढ़ें -

कितना है प्राइस बैंड

चित्तौगढ़ के अनुसार फिलहाल ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन ने अपने आईपीओ प्राइस का ऐलान नहीं किया है। कंपनी आईपीओ इश्यू से 1000 करोड़ जुटाएगी। इसका आईपीओ मेनबोर्ड का होगा। आईपीओ के बाद कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) और एनसएई (NSE) लिस्ट होगा।

कर्मचारियों के लिए शेयर होंगे रिजर्व

गुजरात स्थित ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन ने अपने कर्मचारियों के लिए आईपीओ में 5 करोड़ रुपये के शेयर आरक्षित रखे हैं। आईपीओ में लगभग 75 प्रतिशत शेयर क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 प्रतिशत हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स के लिए और बाकी 10 फीसदी रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रहेंगे।

क्या है कंपनी का बिजनेस

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन भारत में मेटल-कटिंग सीएनसी मशीनों की मैन्युफैक्चरिंग वाली तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। इसका मार्केट शेयर करीब 10 फीसदी है।

कंपनी के क्लाइंटों में इसरो, ब्रह्मोस एयरोस्पेस तिरुवनंतपुरम, टर्किश एयरोस्पेस, टाटा एडवांस्ड सिस्टम, टाटा सिकोरस्की एयरोस्पेस, भारत फोर्ज, श्रीराम एयरोस्पेस एंड डिफेंस एलएलपी, रोलेक्स रिंग्स, ओमनीटेक इंजीनियरिंग और बॉश लिमिटेड, फेस्टो इंडिया और एल्गी रबर कंपनी शामिल है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article