बिजनेस

JSW Cement: शेयर बाजार में कमजोर डेब्यू, निवेशकों के हाथ लगा बस इतना पैसा

JSW Cement: JSW Cement IPO को जोरदार रिस्पॉन्स मिला। 11 अगस्त को बोली के आखिरी दिन तक यह 7.77 गुना सब्सक्राइब हुआ। 12 अगस्त को अलॉटमेंट फाइनल हुआ, 13 अगस्त को जिन निवेशकों को शेयर मिले, उनके डीमैट अकाउंट में शेयर पहुंच गए, और जिनको नहीं मिले, उनका पैसा रिफंड हो गया। वहीं आज लिस्टिंग पर जिनको अलॉटमेंट मिला उन्हें निराशा हाथ लगी, आइए जानते हैं क्यों?

Image

JSW Cement

JSW Cement: जेएसडब्ल्यू सीमेंट का आईपीओ गुरुवार, 14 अगस्त को लिस्ट हो गया। शेयर की लिस्टिंग सुबह 10 बजे BSE और NSE पर एक खास प्री-ओपन सेशन में हुई। शुरुआत थोड़ी कमजोर रही BSE पर शेयर 147 रुपये के इश्यू प्राइस से सिर्फ 4.08% ऊपर यानी 153 रुपये पर लिस्ट हुआ, जबकि NSE पर 5.17% प्रीमियम के साथ 153.50 रुपये पर शुरू हुआ।

लिस्टिंग के बाद सुबह 10 बजे से स्टॉक में ट्रेडिंग शुरू हो गई। BSE के मुताबिक, अब JSW Cement के शेयर ‘B’ सिक्योरिटीज़ ग्रुप के तहत एक्सचेंज पर उपलब्ध रहेंगे।

आईपीओ को जबरदस्त मिला रिपॉन्स

JSW Cement IPO को जोरदार रिस्पॉन्स मिला। 11 अगस्त को बोली के आखिरी दिन तक यह 7.77 गुना सब्सक्राइब हुआ। 12 अगस्त को अलॉटमेंट फाइनल हुआ, 13 अगस्त को जिन निवेशकों को शेयर मिले, उनके डीमैट अकाउंट में शेयर पहुंच गए, और जिनको नहीं मिले, उनका पैसा रिफंड हो गया।

ग्रे मार्केट सिग्नल

लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में शेयर की कीमत लगातार गिर रही थी। 14 अगस्त की सुबह 9 बजे JSW Cement IPO का GMP सिर्फ 4.5 रुपये रह गया था, जिससे अंदाजा था कि लिस्टिंग लगभग 151.5 रुपये पर होगी।

JSW Cement IPO की डिटेल्स

JSW Cement का आईपीओ कुल ₹3,600 करोड़ का था, जिसमें दो हिस्से शामिल थे फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS)।

1. कुल साइज- यह पब्लिक ऑफरिंग ₹3,600 करोड़ की थी। इसमें से ₹1,600 करोड़ का हिस्सा फ्रेश इश्यू के रूप में और ₹2,000 करोड़ का हिस्सा ऑफर फॉर सेल (OFS) के रूप में पेश किया गया।

2. फ्रेश इश्यू- फ्रेश इश्यू में कंपनी ने 10.88 करोड़ नए शेयर जारी किए, जिसकी वैल्यू ₹1,600 करोड़ रही। इस पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपने कैपिटल एक्सपेंशन, कर्ज कम करने और अन्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी।

3. ऑफर फॉर सेल (OFS)- OFS के तहत 3.61 करोड़ शेयर बेचे गए, जिनकी कुल वैल्यू ₹2,000 करोड़ रही। यह हिस्सा मौजूदा शेयरधारकों द्वारा बेचा गया, जिससे कंपनी को सीधे फंड नहीं मिलेगा।

4. बोली की तारीखें- IPO के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया 7 अगस्त 2025 से शुरू होकर 11 अगस्त 2025 को खत्म हुई। इस दौरान रिटेल, QIB और NII निवेशकों ने अपने-अपने कोटा में आवेदन किए।

5. प्राइस बैंड- IPO का प्राइस बैंड ₹147 प्रति शेयर तय किया गया था, यानी निवेशकों को इसी रेंज में बोली लगानी थी।

6. लॉट साइज- रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश का लॉट साइज 102 शेयर था। इसका मतलब है कि एक लॉट के लिए निवेशकों को कम से कम ₹14,994 (₹147 × 102) खर्च करने पड़े। अधिक लॉट खरीदने के लिए निवेशक इसी के गुणांक में आवेदन कर सकते थे।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article