बिजनेस

jsw cement share price, IPO: अलॉटमेंट आज, ऐसे चेक करें स्टेटस और जानें GMP का हाल

JSW Group की यह कंपनी देशभर में 7 प्लांट्स के साथ 20.6 मिलियन टन सालाना की ग्राइंडिंग क्षमता रखती है। IPO में ₹1,600 करोड़ का फ्रेस इश्यू और ₹2,000 करोड़ का ऑफर-फॉर-सेल शामिल था। जेएसडब्ल्यू सीमेंट के शेयर 14 अगस्त को NSE और BSE पर लिस्ट होंगे।

Image

JSW Cement IPO

JSW Cement IPO Allotment Status, GMP: जेएसडब्ल्यू सीमेंट के ₹3,600 करोड़ के IPO का अलॉटमेंट आज फाइनल होगा। इस IPO को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इसका कुल 7.7 गुना सब्सक्रिप्शन भी हुआ है। निवेशक अब बेसब्री से अपना अलॉटमेंट स्टेटस, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) और लिस्टिंग डेट पर नजर बनाए हुए हैं।

अलॉटमेंट कब होगा और कैसे चेक करें

निवेशक Kfin Technologies की वेबसाइट या BSE पोर्टल के जरिए अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। KfinTech पर जाकर 'JSW Cement' चुनें, फिर PAN, एप्लीकेशन नंबर या DP/Client ID डालकर 'Search' पर क्लिक करें। इसी तरह BSE की वेबसाइट पर 'Equity' और 'JSW Cement' चुनकर जानकारी भरने के बाद स्टेटस देखा जा सकता है।

सब्सक्रिप्शन डिटेल्स और GMP

IPO को संस्थागत निवेशकों से सबसे ज्यादा सपोर्ट मिला। QIB कैटेगरी 15.8 गुना, NII 10.97 गुना और रिटेल हिस्से में 1.81 गुना सब्सक्रिप्शन रहा। ग्रे मार्केट में शेयर इश्यू प्राइस से करीब 4% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, जो लिस्टिंग को लेकर सतर्क उम्मीद दिखाता है।

लिस्टिंग डेट और रिफंड प्रोसेस

अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद 13 अगस्त को शेयर निवेशकों के डिमैट अकाउंट में क्रेडिट होंगे और रिफंड प्रोसेस भी शुरू हो जाएगा। जेएसडब्ल्यू सीमेंट के शेयर 14 अगस्त को NSE और BSE पर लिस्ट होंगे।

कंपनी और IPO की खास बातें

JSW Group की यह कंपनी देशभर में 7 प्लांट्स के साथ 20.6 मिलियन टन सालाना की ग्राइंडिंग क्षमता रखती है। IPO में ₹1,600 करोड़ का फ्रेस इश्यू और ₹2,000 करोड़ का ऑफर-फॉर-सेल शामिल था। जुटाई गई रकम का इस्तेमाल नागौर, राजस्थान में नए प्लांट, कर्ज चुकाने और अन्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए होगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article