Jio Financial Services Share Price: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयर में आज बुधवार को तेजी आई है और ये करीब 5 महीनों के उच्च-स्तर पर पहुंच गया। दरअसल इसके ब्लैकरॉक के साथ बने जॉइंट वेंचर जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को SEBI से म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने के लिए मंजूरी मिल गयी है। इसी का आज जियो फाइनेंशियल के शेयर पर पॉजिटिव असर पड़ा है। जियो फाइनेंशियल का शेयर BSE पर 291.50 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 296.75 रु पर खुला और करीब 11 बजे 2.05 रु या 0.70 फीसदी की मजबूती के साथ 293.55 रु पर है।
ये भी पढ़ें -
50:50 का जॉइंट वेंचर
जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट में जियो फाइनेंस सर्विसेज लिमिटेड और ब्लैकरॉक की आधी-आधी हिस्सेदारी होगी। ये एक 50:50 का जॉइंट वेंचर है। जेएफएसएल ने बयान में कहा, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ने 26 मई, 2025 के पत्र के जरिये ‘जियोब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड’ को पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रदान किया है।
जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को जियो ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड के लिए एसेट मैनेजजेंट कंपनी के रूप में कार्य करने की मंजूरी मिली है।
किसको बनाया गया सीईओ
बयान के अनुसार, जियोब्लैकरॉक ने सिड स्वामीनाथन को कंपनी का प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।
स्वामीनाथन ने अपनी नियुक्ति पर कहा,‘‘ मुझे जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट का नेतृत्व करने और निवेशकों की निवेश क्षमता को बढ़ाकर, भारत में संपत्ति प्रबंधन को नई दिशा देने का सम्मान मिला है। जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट का लक्ष्य पूरे भारत में निवेशकों को संस्थागत गुणवत्ता वाले निवेश उत्पादों प्रदान करना है।’’
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
