बिजनेस

Belrise Industries IPO Listing: बेलराइज इंडस्ट्रीज की शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, 11.11 फीसदी प्रीमिय पर हुई लिस्टिंग

Belrise Industries IPO Listing Price: आज बुधवार 28 मई को बेलराइज इंडस्ट्रीज की शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गयी है। इसकी लिस्टिंग मजबूत रही। NSE पर कंपनी का शेयर 90 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 10 रु या 11.11 फीसदी की मजबूती के साथ 100 रु पर लिस्ट हुआ। वहीं BSE पर बेलराइज इंडस्ट्रीज की लिस्टिंग 8.50 रु या 9.44 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 98.50 रु पर हुई।

Image

बेलराइज इंडस्ट्रीज की शेयर बाजार में लिस्टिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • बेलराइज इंडस्ट्रीज की हुई लिस्टिंग
  • 11 फीसदी प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग
  • 100 रु की शुरुआत

Belrise Industries IPO Listing Price: आज बुधवार 28 मई को बेलराइज इंडस्ट्रीज की शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गयी है। इसकी लिस्टिंग मजबूत रही। NSE पर कंपनी का शेयर 90 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 10 रु या 11.11 फीसदी की मजबूती के साथ 100 रु पर लिस्ट हुआ। वहीं BSE पर बेलराइज इंडस्ट्रीज की लिस्टिंग 8.50 रु या 9.44 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 98.50 रु पर हुई। लास्ट अपडेट के अनुसार, बेलराइज इंडस्ट्रीज आईपीओ के लिए जीएमपी लगभग ₹21 था, जो 23% से अधिक की लिस्टिंग लाभ का संकेत दे रहा था।

ये भी पढ़ें -

कैसा रहा IPO सब्सक्रिप्शन

बेलराइज के आईपीओ को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला। इसके आईपीओ को कुल मिलाकर 43.14 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल हिस्सा 4.52 गुना सब्सक्राइब हुआ, एनआईआई (एचएनआई) कैटेगरी में 40.58 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि क्यूआईबी सेगमेंट में 112.63 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

आईपीओ फंड से चुकाएगी कर्ज

कंपनी ने अपने शेयर ₹85 से ₹90 के बीच के प्राइस बैंड में बेचे, जिससे शेयर बिक्री के ज़रिए ₹2,150 करोड़ जुटाए गए। बेलराइज़ इंडस्ट्रीज के पब्लिक ऑफर में पूरी तरह से 23.89 करोड़ इक्विटी शेयरों का नया इश्यू शामिल था, जिसमें कोई ऑफर-फॉर-सेल कम्पोनेंट नहीं था।

आईपीओ फंड के जरिए कंपनी कर्ज के बोझ को कम करना चाहती है। कंपनी आईपीओ से मिले फंड में से ₹1,618.1 करोड़ का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और बाकी का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

ये कंपनियां हैं बेलराइज की कस्टमर

बेलराइज इंडस्ट्रीज भारत में एक ऑटोमोटिव कंपोनेंट निर्माण कंपनी है। कंपनी के ग्राहकों में बजाज, होंडा, हीरो, जगुआर लैंड रोवर, रॉयल एनफील्ड, वीई कमर्शियल व्हीकल्स, टाटा मोटर्स और महिंद्रा शामिल हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article