बिजनेस

Jindal Stainless Q1 Result: जिंदल स्टेनलेस का पहली तिमाही का मुनाफा 12 प्रतिशत घटकर 646 करोड़ रुपये, आमदनी घटने से पड़ा असर

Jindal Stainless Q1 Result: जिंदल स्टेनलेस ने जून में समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने बताया कि आमदनी घटने से मुनाफा कम हुआ है। एकीकृत शुद्ध मुनाफा 12 प्रतिशत घटकर 646.07 करोड़ रुपये रह गया है। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी ने 737.58 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

Image

जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड।

Photo : Twitter

Jindal Stainless Q1 Result: जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) का जून में समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 12 प्रतिशत घटकर 646.07 करोड़ रुपये रह गया है। आमदनी घटने से कंपनी का मुनाफा कम हुआ है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी ने 737.58 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

कंपनी की कुल आय

कंपनी की कुल आय 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में 10,227.20 करोड़ रुपये से घटकर 9,480.50 करोड़ रुपये रह गई। एक साल पहले इसी तिमाही में हुए 9,279.15 करोड़ रुपये के खर्च के मुकाबले इस बार 8,593.13 करोड़ रुपये का खर्च हुआ। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का मुनाफा इससे पिछली जनवरी-मार्च तिमाही के 500.65 करोड़ रुपये की तुलना में 29 प्रतिशत अधिक रहा।

लाल सागर में चल रहे तनाव से पड़ा असर

जेएसएल के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय संघ के बाजारों में स्थिर वृद्धि के कारण, कंपनी का निर्यात आकार तिमाही दर तिमाही आधार पर स्थिर रहा है। उन्होंने कहा कि लाल सागर में चल रहे तनाव ने भारत से पश्चिमी बाजारों तक पारगमन समय और माल ढुलाई लागत को बढ़ा दिया है, और कंटेनरों की कमी ने निर्यात को और प्रभावित किया है।

जिंदल ने कहा कि चूंकि कंपनी अपने अधिकांश कच्चे माल को नजदीकी तटों और घरेलू आपूर्तिकर्ताओं से प्राप्त करती है, इसलिए कंपनी इस संकट से उत्पन्न होने वाले लागत और समय के जोखिम को काफी हद तक कम करने में सक्षम रही है। उन्होंने कहा कि चीन और वियतनाम से सस्ता आयात घरेलू उद्योग के लिए खतरा बना हुआ है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article