बिजनेस

Jaro Education IPO: कब खुलेगा 450 करोड़ का IPO, जानें GMP, Price Band से लेकर सभी जानकारी

Jaro Education IPO: Jaro Education) अपना IPO लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी ऑनलाइन और ऑफलाइन शिक्षा के क्षेत्र में काम करती है और देश के नामी संस्थानों के साथ जुड़ी हुई है। अगर आप इस IPO में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो जान लीजिए इसके प्राइस बैंड, GMP और आईपीओ साइज से जुड़ी सभी जरुरी बातें।

Image

IPO

Jaro Education IPO: Jaro Institute of Technology Management & Research Ltd अगले हफ्ते बाजार में अपना आईपीओ लाने वाली है। ये आईपीओ अगले हफ्ते 23 सितंबर को खुलेगा और 25 सितंबर तक निवेशक इसमें बोली लगा सकेंगे। ऐसे में आइए आपको आईपीओ की पूरी डिटेल GMP, Price Band आईपीओ साइज बताते हैं।

कितना बड़ा होगा आईपीओ

Jaro Education का आईपीओ 450 करोड़ रुपये का होगा, जिसमें से 170 करोड़ रुपये नया इश्यू और 280 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल के जरिए प्रमोटर्स की हिस्सेदारी पब्लिक में आएगी। बात करें अगर प्राइस बैंड की तो इसका प्राइस बैंड 846 रुपये से 890 रुपये रखा गया है। आईपीओ की हलचल तेज होते ही ग्रे मार्केट में इसकी डिमांड बढ़ती नजर आ रही है और इसके GMP में तेजी देखने को मिल रही है। ग्रे मार्केट में इसके प्रीमियम ने पहले ही 112 रुपये तक छू लिया है, जो निवेशकों में उत्साह बढ़ा रहा है।

IPO का इस्तेमाल

IPO से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल तीन सेक्टर में किया जाएगा। इसका सबसे बड़ा हिस्सा मार्केटिंग और ब्रांड बिल्डिंग में खर्च होगा जो कि 81 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी अपने कर्ज चुकाने के लिए 45 करोड़ रुपये का इस्तेमाल करेगी और बची हुई राशि जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए रखी जाएगी. इसके एक लॉट में 16 शेयर होंगे।

क्या संकेत दे रहा है GMP

आईपीओ बाजार में आने से पहले ही ग्रे मार्केट में बवाल काट रहा है। कमाई की बात करें तो ग्रे मार्केट पर अच्छी लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं। मौजूदा समय में कंपनी का आईपीओ 112 रुपये के लिस्टिंग गेन की ओर इशारा कर रहा है. यानी हर शेयर पर 12.58 फीसदी का फायदा और 1792 रुपये का फायदा हर लॉट पर होने की उम्मीद है।

क्या काम करती है कंपनी?

Jaro Institute के पास मजबूत LMS और इमर्सिव स्टूडियोज हैं। कंपनी सिर्फ पढ़ने के लिए कोर्स ही नहीं देती, बल्कि मार्केटिंग, ब्रांड बिल्डिंग और कस्टमाइज्ड सपोर्ट भी देती है। FY22 से FY25 के बीच, कंपनी ने तीन साल में अपने पार्टनर नेटवर्क को 22 से 36 तक बढ़ाया. कंपनी के पास 268 कोर्स हैं, जिनकी अवधि 6 महीने से 36 महीने तक है.

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठी author

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिच... और देखें

End of Article