ITC Dividend 2025 Record Date, Payment Date: आईटीसी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने शेयरधारकों को 7.85 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह घोषणा कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजों के साथ की गई। 7.85 रुपये का यह डिविडेंड पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक है। कंपनी ने बताया कि यह डिविडेंड आगामी 114वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में सदस्यों की मंजूरी के बाद भुगतान किया जाएगा।
डिविडेंड रिकॉर्ड डेट और भुगतान तिथि
आईटीसी ने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की पात्रता निर्धारित करने हेतु 28 मई 2025 (बुधवार) को रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट के रूप में तय किया है। यदि AGM में इसे स्वीकृति मिलती है, तो भुगतान 28 जुलाई से 31 जुलाई 2025 के बीच किया जाएगा।
आईटीसी का डिविडेंड इतिहास
आईटीसी अपने उच्च डिविडेंड यील्ड के लिए जाना जाता है। फरवरी 2025 में, कंपनी ने 6.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड भी दिया था। यह आईटीसी होटल्स के डीमर्जर के बाद पहला डिविडेंड था। 2024 में कंपनी ने दो बार डिविडेंड दिया – फरवरी में 6.25 रुपये और जून में 7.50 रुपये। 2023 में कुल 15.50 रुपये, 2022 में 11.50 रुपये और 2021 में 10.75 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया गया था।
आईटीसी शेयर प्राइस अपडेट
शुक्रवार, 23 मई को बीएसई पर आईटीसी का शेयर 2.50% की बढ़त के साथ 436.30 रुपये पर बंद हुआ।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
