बिजनेस

क्या यह Home Loan रीफाइनेंसिंग का सही समय है? इन 5 संकेतों को न करें नजरअंदाज

होम लोन रीफाइनेंसिंग एक स्मार्ट फाइनेंशियल कदम हो सकता है, लेकिन इसे सही समय पर करना जरूरी है। कुछ संकेतों को समझ आप अपने लोन की शर्तों की समीक्षा कर बेहतर विकल्प चुन सकते हैं।

Image

Home Loan (Photo: iStock)

होम लोन (Home Loan) रिफाइनेंस करने का सही समय समझना हर उधारकर्ता के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। अक्सर लोग सिर्फ कम ब्याज दर देखने पर लोन ट्रांसफर का फैसला कर लेते हैं, जबकि असल में यह आपके पूरे वित्तीय प्लान से जुड़ा होता है। सही समय पर रिफाइनेंस करने से न केवल आपकी EMI कम हो सकती है, बल्कि कुल ब्याज में भी बड़ी बचत संभव है। आइए समझते हैं होम लोन रिफाइनेंस (Home Loan Refinancing) का सही समय क्या है-

होम लोन रीफाइनेंसिंग क्या है?

सबसे पहले तो यही समझें कि होम लोन रीफाइनेंसिंग क्या है? रीफाइनेंसिंग का मतलब है अपने मौजूदा होम लोन को एक बैंक या वित्तीय संस्था से दूसरे में ट्रांसफर करना। इसका मुख्य उद्देश्य कम ब्याज दर, बेहतर शर्तें या अतिरिक्त फंड (टॉप-अप लोन) हासिल करना होता है। आजकल डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए यह प्रक्रिया काफी आसान और तेज हो गई है।

कब करें रीफाइनेंस?

हालांकि, सवाल यही है कि होम लोन लेने वाले ग्राहकों को लोन रीफाइनेंस कब करवाना चाहिए। इसके लिए कुछ संकेतों को समझ सकत हैं-

Home Loan

Home Loan (Photo: iStock)

ब्याज दरों में गिरावट

सबसे पहला संकेत ब्याज दरों में गिरावट है। अगर आपने लोन लेते समय ज्यादा ब्याज दर पर लोन लिया था और अब बाजार में दरें कम हो गई हैं तो रीफाइनेंसिंग से आप अच्छी बचत कर सकते हैं। सिर्फ 0.5% की कमी भी आपकी EMI और कुल ब्याज को काफी घटा सकती है।

बार-बार EMI का बढ़ना

अगर आप फ्लोटिंग रेट पर लोन ले रहे हैं और बार-बार EMI बढ़ रही है, तो यह आपके बजट पर दबाव डाल सकता है। ऐसे में बेहतर दर या फिक्स्ड रेट विकल्प चुनना समझदारी हो सकती है।

लोन की बची हुई अवधि

एक और महत्वपूर्ण पहलू यहां लोन की बची हुई अवधि होती है। अगर आपके लोन की अवधि अभी लंबी है (शुरुआती या मध्य चरण) तो रीफाइनेंसिंग से आपको ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि शुरुआती वर्षों में EMI का बड़ा हिस्सा ब्याज में जाता है।

बेहतर क्रेडिट स्कोर

इसी तरह अगर आपका क्रेडिट स्कोर पहले से बेहतर हो गया है, तो अब आपको कम ब्याज दर पर नया लोन मिल सकता है। यह आपके अच्छे फाइनेंशियल बिहेवियर का फायदा उठाने का सही समय हो सकता है।

अतिरिक्त पैसों की जरूरत

इसके अलावा, अगर आपको अतिरिक्त पैसों की जरूरत महसूस हो रही है तो भी यह होम लोन रिफाइनेंस का सही समय हो सकता है। कई बैंक रीफाइनेंसिंग के साथ टॉप-अप लोन भी देते हैं, जिससे आप घर की मरम्मत, शिक्षा या अन्य जरूरतों के लिए सस्ता फंड प्राप्त कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article