बिजनेस

Home Loan लेने की सही उम्र क्या है? कहीं आपने तो नहीं कर दी देर

होम लोन लेने की सही उम्र क्या होती है? यह सवाल आपके जेहन में भी आता होगा। दरअसल, हर उम्र में Home Loan के अपने फायदे और चुनौतियां होती हैं। सही समय वही है, जब आपकी आय स्थिर हो।

Image

Home loan लेने की सही उम्र क्या है (Photo: iStock)

घर खरीदना हर व्यक्ति का सपना होता है और इसे पूरा करने में होम लोन की अहम भूमिका होती है । होम लोन (Home Loan) एक ऐसा फाइनेंशियलट टूल है, जिसमें आप बैंक या किसी वित्तीय संस्था से पैसे उधार लेकर घर खरीदते हैं और उसे तय समय के भीतर ब्याज के साथ वापस चुकाते हैं। लेकिन सवाल यह है कि होम लोन लेने के लिए सही उम्र कौन-सी है? इस आर्टिकल में आपको अलग-अलग उम्र के हिसाब से इसके फायदे और नुकसान ही समझा रहे हैं-

20 की उम्र से पहले

कम उम्र में होम लोन लेने का फायदा यह है कि आपको लंबी अवधि (home loan tenure) मिलती है, जिससे EMI का बोझ कम हो जाता है। जल्दी निवेश करने से आपकी प्रॉपर्टी को मूल्य बढ़ने के लिए अधिक समय मिलता है। इससे समय के साथ उसकी कीमत बढ़ सकती है और आपकी संपत्ति (इक्विटी) में वृद्धि हो सकती है। हालांकि, इस समय बचत कम होती है और करियर भी स्थिर नहीं होता, जिससे डाउन पेमेंट और EMI संभालना मुश्किल हो सकता है।

20 की उम्र के बाद

इस उम्र में आमतौर पर करियर थोड़ा स्थिर हो जाता है और आय भी बेहतर होती है। इससे लोन चुकाना आसान हो जाता है। साथ ही, जल्दी घर खरीदने से प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ने का फायदा भी मिलता है। आप बदलते रियल एस्टेट बाजार के अनुसार खुद को ढाल सकते हैं और अलग-अलग प्रॉपर्टी विकल्पों को आसानी से चुन सकते हैं। लेकिन शादी या परिवार की योजना के कारण आपकी वित्तीय प्राथमिकताएं बदल सकती हैं।

30 साल की उम्र

Home loan

Home Loan लेने की सही उम्र क्या है (Photo: iStock)

तीस की उम्र को घर खरीदने के लिए सबसे बेहतर समय माना जाता है। इस समय तक आपकी आय और वित्तीय स्थिति मजबूत हो जाती है, जिससे आपको बेहतर लोन ऑफर और कम ब्याज दर मिल सकती है। साथ ही, परिवार की योजना के साथ घर खरीदना एक महत्वपूर्ण कदम बन जाता है। हालांकि इस उम्र में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, लेकिन देर से शुरुआत करने के कारण आप प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ने का पूरा लाभ नहीं उठा पाते।

40 की उम्र के बाद

40 की उम्र के बाद क्या होम लोन लेने के लिए बहुत देर हो जाती है? जरूरी नहीं, आप इस उम्र में भी होम लोन ले सकते हैं। चालीस की उम्र के बाद भी होम लोन लेना संभव है। इस समय आप ज्यादा समझदारी से वित्तीय निर्णय लेते हैं और रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए घर खरीदना एक सुरक्षित विकल्प बन सकता है। लेकिन इस उम्र में लोन की अवधि कम होती है, जिससे EMI ज्यादा हो सकती है और प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ने का लाभ भी सीमित हो जाता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article