बिजनेस

UCO Bank Payments Scam: यूको बैंक में 820 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन में गड़बड़ी, CBI ने 67 स्थानों पर मारे छापे

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 7, 2024, 05:52 PM IST

UCO Bank Payments Scam: यूको बैंक (UCO Bank) में 820 करोड़ रुपए के Immediate Payment System (IMPS) लेनदेन में गड़बड़ी पाए जाने पर सीबीआई ने राजस्थान और महाराष्ट्र के 7 शहरों में 67 स्थानों पर छापे मारे।

Image

यूको बैंक पर सीबीआई के छापे

Photo : BCCL

UCO Bank Payments Scam: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने यूको बैंक (UCO Bank) में 820 करोड़ रुपए के संदिग्ध Immediate Payment System (IMPS) लेनदेन को लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के 7 शहरों में 67 स्थानों पर छापे मारे। पिछले साल 10 से 13 नवंबर के बीच 8,53,049 से अधिक IMPS (तत्काल भुगतान प्रणाली) लेनदेन हुए थे। जिसमें 41,000 से अधिक यूको बैंक खाताधारकों के खातों में 820 करोड़ रुपए गलत तरीके से ट्रांसफर किए गए थे।

43 डिजिटल डिवाइस किए गए जब्त

सीबीाई प्रवक्ता ने कहा कि इन ऑपरेशनों के दौरान यूको बैंक और आईडीएफसी से संबंधित करीब 130 आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ-साथ 43 डिजिटल डिवाइस (40 मोबाइल फोन, 2 हार्ड डिस्क और 1 इंटरनेट डोंगल समेत) को फोरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त 30 संदिग्धों को भी मौके पर पाया गया और उनकी जांच की गई।

41000 से अधिक अकाउंट में गलत तरीके से भेजे गए थे पैसे

सीबीआई प्रवक्ता ने कहा कि सात निजी बैंकों के करीब 14,600 खाताधारकों से शुरू किए गए IMPS आवक ट्रांजेक्शन को 41000 से अधिक यूको बैंक खाताधारकों के खातों में गलत तरीके से भेजा गया था। इसके परिणामस्वरूप 820 करोड़ रुपए मूल बैंकों से वास्तविक डेबिट किए बिना यूको बैंक खातों में जमा किए गए थे।

कोलकाता और मैंगलोर में दिसंबर में हुई थी तलाशी

सीबीआई प्रवक्ता ने कहा कि राजस्थान और महाराष्ट्र में छापेमारी उन लोगों पर की गई। जिन्होंने पैसे प्राप्त किए और बैंक को वापस करने के बजाय इसे वापस ले लिया। इस मामले में यह तलाशी का दूसरा दौर है। दिसंबर 2023 में कोलकाता और मैंगलोर में कई लोगों और यूको बैंक के अधिकारियों से जुड़े 13 स्थानों पर तलाशी ली गई।

क्या है मामला

यूको बैंक की शिकायत पर नवंबर 2023 के अंत में मामला दर्ज किया गया था। यह आरोप लगाया गया कि 10 से 13 नवंबर के बीच सात प्राइवेट बैंकों के करीब 14,600 खाताधारकों से IMPS आवक ट्रांजेक्शन को 41000 से अधिक यूको बैंक खाताधारकों के खातों में गलत तरीके से भेजा गया था। परिणामस्वरूप यूको बैंक खातों में 820 करोड़ रुपये जमा किए गए जबकि वास्तव में उनके सोर्स बैंकों से पैसा डेबिट नहीं किया गया था।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article