बिजनेस

IREDA Share: 8% उछला IREDA का शेयर, आगे कमाई कराएगा या नहीं, जानें एक्सपर्ट की राय

IREDA Share Price Target: पब्लिक सेक्टर की कंपनी इरेडा के अनुसार इसे Department of Public Enterprises (DPE) ने नवरत्न का दर्जा दे दिया गया है। भारत सरकार प्रमुख पीएसयू कंपनियों को नवरत्न का दर्जा देती है, जिससे उन्हें सेंट्रल अथॉरिटी से मंजूरी लिए बिना 1,000 करोड़ रुपये तक का निवेश करने का अधिकार मिलता है।

Image

इरेडा के शेयर में क्या रखें स्ट्रेटेजी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • IREDA के शेयर में तेजी
  • 8 फीसदी उछला शेयर
  • मिल गया नवरत्न का दर्जा

IREDA Share Price Target: सोमवार को IREDA (इंडियन रीन्यूएबल एनर्जी डवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड) के शेयर में शानदार तेजी दिख रही है। करीब साढ़े 11 बजे BSE पर इरेडा का शेयर 8 फीसदी की मजबूती के साथ 184.25 रु पर है। अभी तक के कारोबार में ये 192 रु तक ऊपर गया है। कंपनी का शेयर 170.65 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 186.20 रु पर खुला। इरेडा के शेयर में निवेश के लिए क्या स्ट्रेटेजी होनी चाहिए, यहां जानिए।

ये भी पढ़ें -

क्या अपनाएं रणनीति

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एनालिस्ट गौरांग शाह ने IREDA के स्टॉक में निवेश की रणनीति के बारे में विस्तार से बात की। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गौरांग शाह ने निवेशकों को इरेडा के आईपीओ के समय ही लंबी अवधि के लिए निवेश करने की सलाह दी थी।

आज भी निवेशकों के लिए इरेडा के शेयर के लिए उनकी यही सलाह है। यानी निवेशक लंबी अवधि के लिहाज से इरेडा के शेयरों में निवेश करें। लंबी अवधि में कंपनी फायदा करा सकती है।

मिल गया नवरत्न का दर्जा

पब्लिक सेक्टर की कंपनी इरेडा के अनुसार इसे Department of Public Enterprises (DPE) ने नवरत्न का दर्जा दे दिया गया है। भारत सरकार प्रमुख पीएसयू कंपनियों को नवरत्न का दर्जा देती है, जिससे उन्हें सेंट्रल अथॉरिटी से मंजूरी लिए बिना 1,000 करोड़ रुपये तक का निवेश करने का अधिकार मिलता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article